
75 जिलों में पिंक समाधान दिवस आयोजित
ए अहमद सौदागर
Lucknow : महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए चल रहे मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत प्रदेश भर में बाल विवाह के खिलाफ विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।
पुलिस के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा सभी कमिश्नरेट व जिलों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थानों ने जिला प्रोबेशन अधिकारी और स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर बाल विवाह प्रभावित चिह्नित गांवों में कार्यक्रम किए। इनमें ‘बढ़ते बच्चे’ लघु फिल्म और नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। संदेश दिया गया कि बच्चों के हाथ में किताबें और आंखों में सपने होने चाहिए, कम उम्र में शादी का बोझ नहीं।
वहीं 17 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहली बार विशेष पिंक समाधान / मिशन शक्ति तहसील दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारियों के समन्वय से कुल 326 तहसील दिवस लगे, जिनमें महिलाओं की 3614 शिकायतें आईं और 2330 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान 59,142 प्रचार सामग्री बांटी गई।
इसके अलावा मंदिरों और पूजा पंडालों में 37,385 महिला चौपाल लगाकर 15 लाख से अधिक कल्याणकारी योजनाओं के पंफलेट बांटे गए। वाहन चेकिंग में 4.32 लाख वाहन चेक कर 8896 की काली फिल्म हटाई गई और 46,210 चालकों पर कार्रवाई हुई। एंटी रोमियो स्क्वाड ने 56,345 स्थानों पर 5.52 लाख लोगों को चेक किया, 428 केस दर्ज कर 735 को गिरफ्तार किया और 2.03 लाख को चेतावनी दी। ग्राम पंचायतों में 29,749 चौपालों में 12.87 लाख लोगों ने भागीदारी की।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?
जियो IPO से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग, आठ गुना दिलचस्पी
66 वीं वाहिनी SSB और नेपाल APF के बीच हुआ मैत्री पूर्ण वॉलीबॉल मैच
आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
बुलंदशहर में ईको वैन पेड़ से टकराई, पांच की मौत, तीन घायल
बुलंदशहर में ईको वैन पेड़ से टकराई, पांच की मौत, तीन घायल
शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन बहाली हमारा पहला लक्ष्य – डॉ. संजयन त्रिपाठी


One thought on “यूपी पुलिस की नुक्कड़ नाटक और फिल्म से बाल विवाह के खिलाफ अलख”
Comments are closed.