दशहरा पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त: रूट मार्च के साथ सभी दुर्गा पूजा पंडालों का DSP पूर्वी ने लिया जायजा

DSP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने सुरक्षा को लेकर मातहतों को दिया दिशा-निर्देश

ए अहमद सौदागर

Lucknow : शारदीय नवरात्र पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत DSP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा रविवार शाम ADCP पूर्वी अमोल मुरकुट, SP विभूतिखंड सौम्या पांडेय, इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा व कस्बा चौकी प्रभारी अभिषेक तिवारी सहित भारी पुलिस बल के साथ पूरे चिनहट कस्बे में पैदल गश्त किया। साथ ही दुर्गा पूजा पंडालों का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इस मौके पर लगने वाले मेले को मातहतों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि हर एक शख्स पर पैनी नजर रखेंगे। यह भी कहा कि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं मेला कमेटी से मुलाकात कर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।

 

दो दिन बाद शारदीय नवरात्र पर्व के मौके पर दशहरे का मेला लगेगा। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने की उम्मीद जताई जा रही है। सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर DSP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ADCP पूर्वी अमोल मुरकुट, एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय, इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी अभिषेक तिवारी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ रविवार शाम किसी तरह की कोई दिक्कत न आए इसके लिए चिनहट क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान, रामायणी सभा और इस क्षेत्र में अलग-अलग दुर्गा पूजा पंडालों का गहनता से जायजा लिया।

इस दौरान DSP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा सहित अन्य अफसरों द्वारा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मेले में होने वाली भीड़ को लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैद होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

DSP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने मातहतों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय पैनी नजर रखने के लिए निर्देश दिए। वहीं पुलिस के आलाधिकारियों ने पूजा पंडालों के संचालकों से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

नेपाल के पूर्व मंत्री सीके गुप्ता मां बनैलिया मंदिर पहुंचे:

नौतनवां नगर में स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया नवरात्र व दशहरा पर्व

नौतनवां नगर में स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया नवरात्र व दशहरा पर्व

यामी गौतम स्टारर ‘नई नवेली’ का दुनियाभर में दिखा दम, दो दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया 10.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

66 वीं वाहिनी SSB और नेपाल APF के बीच हुआ मैत्री पूर्ण वॉलीबॉल मैच

श्रद्धा दुबे की तलाश में भारत-नेपाल बॉर्डर पहुंची लखनऊ पुलिस

योगी बोले- यूपी में माफिया राज खत्म, अब कानून का शासन

बुलंदशहर में ईको वैन पेड़ से टकराई, पांच की मौत, तीन घायल

Spread the love

2 thoughts on “दशहरा पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त: रूट मार्च के साथ सभी दुर्गा पूजा पंडालों का DSP पूर्वी ने लिया जायजा”

Comments are closed.

Business Delhi Uttar Pradesh

चीनी बाजार में राहत की उम्मीद, सरकार ने एथनॉल खरीद नीति में किया बदलाव

चीनी की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, एथनॉल खरीद नीति में बदलाव से क्या होगा असर? New Delhi :  देश में चीनी की बढ़ती कीमतों और घरेलू बाजार में इसकी उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने एथनॉल खरीद नीति में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत सरकारी […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

यूपी पुलिस की नुक्कड़ नाटक और फिल्म से बाल विवाह के खिलाफ अलख

75 जिलों में पिंक समाधान दिवस आयोजित ए अहमद सौदागर Lucknow : महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए चल रहे मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत प्रदेश भर में बाल विवाह के खिलाफ विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। पुलिस के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा सभी कमिश्नरेट व जिलों […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्यों की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है। वृषभ : सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरे के मामलों […]

Spread the love
Read More