- आधा दर्जन तस्कर गिरफ्तार, 1.20 लाख ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद
- बरामद नशीली दवाओं की कीमत 71 लाख 44 हजार 180 रुपए
ए अहमद सौदागर
Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर वहां से नशीली दवाओं की बड़ी खेप की सप्लाई होने से पहले ANTF यूनिट लखनऊ और संबंधित विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े संजाल का खुलासा किया है। टीम ने मौके से 9.60 लाख एल्जोमैक-0.5 (अल्प्राजोलाम) टैबलेट, 1.20 लाख स्पैसमोनाम प्लस (ट्रामाडोल HCL) कैप्सूल और कोडीन युक्त ओनेरेक्स 100 ML कफ सिरप की 720 बोतलें बरामद की हैं। मौके से सात मोबाइल फोन और 11,140 रुपए नकद भी मिले हैं। मामले में छह आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। ANTF टीम के मुताबिक बरामद नशीली दवाओं की कीमत 71 लाख 44 हजार 180 रुपए बताई जा रही है।
ANTF टीम के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम अमीनाबाद के मकबूल गंज निवासी किशन वासवानी, राजेपुर कानपुर देहात निवासी समीर अहमद, मदयेगंज क्षेत्र के खदरा निवासी शाद इरशाद, एलडीए कालोनी आशियाना निवासी उमेश कुमार, आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र स्थित अहिरौली निवासी सतेन्द्र सिंह व आलमबाग क्षेत्र के राजाजीपुरम निवासी विशाल चौरसिया बताया। ANTF टीम के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया इनका एक संगठित होकर है जो नशीली दवाओं को अवैध तरीके से सप्लाई करते हैं और मुनाफा होने पर आपस में बांटकर एशो-आराम करने की बात स्वीकार किया है।
ये भी पढें
हांगकांग में खुली रोबोट वाली दुकान, बिलिंग से लेकर सामान सजाने तक करते हैं काम
,,, कन्हैया फार्मा से कनेक्शन होने की बात आई सामने,,,
ANTF टीम ने बताया कि पूछताछ में आरोपी किशन वासवानी और समीर अहमद ने बताया कि ये दवाएं कन्हैया फार्मा के संचालक उमेश कुमार से ली गई थीं। इसके बाद टीम ने उमेश कुमार और सतेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
जांच में ANTF के मुताबिक सामने आया कि उमेश कुमार कथित तौर पर सतेन्द्र सिंह की फर्म के दस्तावेजों का इस्तेमाल नशीली दवाओं की बिलिंग के लिए करता था। इसके बदले सतेन्द्र को कमीशन दिया जाता था। बताया जा रहा है कि औषधि विभाग की जांच में कन्हैया फार्मा में प्रॉक्सीमेक-ML कैप्सूल के 1,116 डिब्बों समेत सात प्रकार की दवाओं का भंडारण मिला। टीम के मुताबिक फर्म संचालक दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़े पूरे अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सका। इसके बाद कन्हैया फार्मा को सील कर दिया गया। ANTF यूनिट मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नेपाल में आपदा से पहले अलर्ट की तैयारी, चीन ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बॉलीवुड में पहली बार छठ की भव्य झलक, ‘द वैन’ में दिखेगी बिहार की संस्कृति
‘यज्ञ’ की शक्ति, कैसे है हमारे और पर्यावरण के लिए लाभदायक

One thought on “ANTF यूनिट लखनऊ को मिली बड़ी कामयाबी: नशीली दवाओं के संजाल का किया राजफाश”
Comments are closed.