उम्र में हेराफेरी पड़ी भारी
Rohit Yadav BCCI Ban: उम्र से जुड़े दस्तावेजों में कथित गड़बड़ी के मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर कड़ा एक्शन लिया है। बोर्ड ने उन्हें दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। रोहित हाल ही में भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे थे और श्रीलंका दौरे पर उन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित भी किया था।
तीन जन्म प्रमाणपत्र, तीन अलग-अलग जन्म वर्ष
रोहित यादव के नाम पर तीन अलग-अलग जन्म प्रमाणपत्र सामने आए हैं, जिनमें उनके जन्म वर्ष क्रमशः 2007, 2009 और 2010 दर्ज बताए गए हैं। उम्र से जुड़े दस्तावेजों में इस बड़े अंतर के बाद उनके आयु वर्ग की पात्रता पर सवाल उठे। श्रीलंका दौरे के दौरान दस्तावेजों की जांच में यह मामला सामने आया। इसके बाद BCCI ने जांच के आधार पर रोहित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो साल का प्रतिबंध लगा दिया।
श्रीलंका दौरे पर लिए थे छह विकेट
रोहित यादव हाल ही में भारत की अंडर-19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गए थे। जुलाई में खेले गए मुकाबले में उन्होंने छह विकेट हासिल किए थे और भारत को फाइनल टेस्ट मुकाबला जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
उनके प्रदर्शन के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के खिलाफ प्रस्तावित घरेलू सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया था। यह सीरीज राजकोट और अहमदाबाद में आयोजित होनी प्रस्तावित है।
आधार रिकॉर्ड में भी सामने आया अंतर
रोहित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और बंगाल क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) में उनके पंजीकरण के समय जन्म वर्ष 2007 दर्ज बताया गया था।
ये भी पढें
एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
वहीं, उनके आधार रिकॉर्ड में भी अलग-अलग समय पर जन्म वर्ष अलग दर्ज होने की बात सामने आई है। 2017 और 2020 में अपडेट किए गए रिकॉर्ड में जन्म वर्ष 2006 बताया गया, जबकि 2021 में इसे बदलकर 2009 किया गया।
मामला सामने आने के बाद CAB ने रोहित को अपनी जूनियर टीमों से बाहर कर दिया था और BCCI को भी इसकी जानकारी दी थी। अब BCCI ने घरेलू क्रिकेट में उनके खेलने पर दो साल की रोक लगा दी है और संबंधित राज्य क्रिकेट संघों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
CAB ने 62 खिलाड़ियों पर की कार्रवाई
उम्र और दस्तावेजों में विसंगतियों को लेकर रोहित यादव अकेले खिलाड़ी नहीं हैं। CAB ने कुल 62 खिलाड़ियों को 2026-27 और 2027-28 सीजन में टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन या ट्रांसफर के लिहाज से अयोग्य घोषित किया है।
इस सूची में भारत की 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज रवि कुमार का नाम भी शामिल है। CAB के रिकॉर्ड में उनकी उम्र में 45 महीने का अंतर पाए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर विशाल भट्टी भी इस सूची में शामिल हैं। वह तीन फर्स्ट क्लास और दो लिस्ट-ए मुकाबले खेल चुके हैं।
जूनियर क्रिकेट में उम्र की गड़बड़ी पर सख्ती
CAB की जांच में कई अन्य आयु वर्ग के खिलाड़ियों के दस्तावेजों में भी जन्म वर्ष को लेकर विसंगतियां सामने आई हैं। एसोसिएशन ने जांच के बाद ऐसे खिलाड़ियों की सूची जारी की है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
इंसानियत करुणा और पड़ोसी धर्म निभाकर सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने जीता करोड़ों का दिल
H1N1 से ठीक होने के बाद भी रहें सावधान, दोबारा हो सकता है संक्रमण
त्रिशूली-3A सुरंग में 10 दिन से फंसे दो कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए
वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ जड़ने पर बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

One thought on “उम्र की गड़बड़ी का खुलासा, BCCI ने रोहित यादव पर लगाया दो साल का प्रतिबंध”
Comments are closed.