Cold Alert: नवंबर का आखिरी सप्ताह शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर भारत में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ रहा है। सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस होने लगी है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं, कुछ राज्यों में शीतलहर और दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 से 28 नवंबर के बीच उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। ऐसे में सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
IMD के मुताबिक, 26 से 28 नवंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में 26 से 30 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाने की आशंका है। असम और मेघालय में 26 और 27 नवंबर को कोहरे की स्थिति बन सकती है। ओडिशा में भी 26 नवंबर को घने कोहरे का अनुमान है। मौसम विभाग ने 26 से 28 नवंबर के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। ऐसे में सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस हो सकता है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
जहां उत्तर भारत के लोग ठंड और कोहरे का सामना करेंगे, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने 26 और 27 नवंबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
इसके अलावा 26 से 28 नवंबर के बीच केरल, माहे और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 26 से 28 नवंबर के दौरान बारिश हो सकती है।तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में 26 नवंबर से दो दिसंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

अंडमान-निकोबार में आंधी-तूफान की आशंका
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी मौसम बदलने वाला है। 26 से 28 नवंबर के बीच बारिश की संभावना है। वहीं, 29 नवंबर से दो दिसंबर के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 30 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
![]()
मौसम बदलने पर क्या रखें सावधानी?
घने कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय गति धीमी रखें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखें। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। बारिश और आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
67% तक सस्ती हुई चांदी, जानिए अब कहां तक जा सकता है भाव
आजम खान का चंद्रशेखर आजाद पर तीखा हमला,बोले- ‘अपना राजनीतिक करियर खत्म कर लिया’
महिला आरक्षण पर PM का बड़ा बयान
