
25-25 हजार के दो इनामी दबोचे
ए अहमद सौदागर
Lucknow : पश्चिमी यूपी में पुलिस ने बीती रात से चलाए गए ऑपरेशन में चार बदमाशों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। इनमें 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश भी शामिल हैं।
मुजफ्फरनगर जिले के थाना नई मंडी पुलिस ने टीएस मान रजवाहे के पास बदमाश की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश अजरू उर्फ अजरूद्दीन ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पकड़ा गया बदमाश रामपुरा, थाना सुहाना सिटी, गुरुग्राम हरियाणा का रहने वाला है और थाना नई मंडी में वांछित था।
यूपी के बागपत जिले के थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने आज हिसावदा मार्ग पर बंद भट्ठे के पास घेराबंदी की। 25 हजार का इनामी नाजिम उर्फ नसीम ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने फायर किया जिसमें वह घायल हो गया। उसके कब्जे से भी 315 बोर तमंचा मिला। वह आशियाना सिटी, थाना लोनी, गाजियाबाद का रहने वाला है।
बुलंदशहर जिले के थाना गुलावठी और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने जरावटी हाईवे पर चेकिंग के दौरान पिकअप से आ रहे बदमाशों को रोकने की कोशिश की। बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में शहजाद उर्फ भूरा और शाहरूख घायल हो गए, जबकि उनके तीन साथी फैसल, शरीफ और रिजवान को कॉम्बिंग में पकड़ लिया गया।गैंग के पास से चोरी के 95 हजार रुपये नगद, 2 तमंचे और घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद हुई है।
पुलिस रिकॉर्ड में शहजाद उर्फ भूरा शातिर है। उसके खिलाफ बुलंदशहर, मेरठ और दिल्ली में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी के 32 मुकदमे दर्ज हैं। शाहरूख पर 8, शरीफ पर 19 और फैसल-रिजवान पर 7-7 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस नें सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
मोहनलालगंज: लूट की झूठी सूचना देने वाले दो आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे
नवरात्रि पर्व और दशहरा त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ठाकुरगंज: युवक-युवती ने गोमती नदी में लगाई छलांग
कैफे मालिक शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे के जानी दुश्मन बनने की क्या थी वजह?
शारदीय नवरात्रः इस बार कलश स्थापना के लिए शुभ नहीं है प्रतिपदा का मुहुर्त, ये है बड़ी वजह
देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट
25 वर्ष : लक्ष्य से आगे की एक कहानी
यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, पुराने बकायेदारों को राहत
2030 तक भारत में 6G लॉन्च का लक्ष्य, IMC 2026 में पेश किया गीगा MIMO रेडियो


One thought on “मुठभेड़:तीन जिलों में चार बदमाश घायल”
Comments are closed.