
नशे में धूत होकर किया लड़ाई तो दे दी लूटपाट की खबर
पुलिस मामले की छानबीन शुरू की तो सच आया सामने
ए अहमद सौदागर
Lucknow : नशे में धूत होकर लड़खड़ाते हुए दो नशेड़ी आपस में भिड़ गए। तभी एक नशेड़ी दूसरे धूत पर भारी पड़ गया। उसे फंसाने के लिए डायल 112 पर खुद के साथ लूटपाट होने की खबर दे डाली। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन की तो पूरी घटना असत्य मिली। झूठी देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी खुद को बचने के लिए ताना-बाना बुना, लेकिन पहुंच गया सलाखों के पीछे।
DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक एक युवक रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर बताया उसके साथ लूटपाट हुई। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि दो नशेड़ी आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं और तभी एक ने खुद के साथ लूटपाट होने की खबर पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी।
DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि गलत सूचना देने वाले की पहचान मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित गौरा गांव निवासी 26 वर्षीय उमेश पुत्र पूर्णमासी व उपरोक्त निवासी 26 वर्षीय भूईयादीन पुत्र नरपत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में धूत होने के बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया और बात बढ़ने पर नौ हजार पांच सौ रुपए की लूट होने की झूठी सूचना दे डाली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
ठाकुरगंज: युवक-युवती ने गोमती नदी में लगाई छलांग
काशी में संस्कृति संसद 2026 का आयोजन, संस्कृति और राष्ट्र पर होगा मंथन
कैफे मालिक शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे के जानी दुश्मन बनने की क्या थी वजह?
‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
शारदीय नवरात्रः इस बार कलश स्थापना के लिए शुभ नहीं है प्रतिपदा का मुहुर्त, ये है बड़ी वजह
अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला


One thought on “मोहनलालगंज: लूट की झूठी सूचना देने वाले दो आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे”
Comments are closed.