म्यांमार जॉब स्कैम: चंगुल से छूटे तीन भारतीय, अब तक 2,521 की वतन वापसी

Myanmar Job Scam

शाश्वत तिवारी

Myanmar Job Scam: म्यांमार के कुख्यात म्यावाडी क्षेत्र में सक्रिय अवैध साइबर अपराध नेटवर्क और ऑनलाइन जॉब स्कैम के चंगुल में फंसे तीन और भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्वक मुक्त कराकर सुरक्षित भारत वापस लाया गया है। म्यांमार और थाईलैंड में स्थित भारतीय मिशनों के कूटनीतिक प्रयासों और त्वरित सुरक्षा समन्वय के चलते इन नागरिकों को म्यांमार से थाईलैंड के रास्ते वतन वापसी कराने में बड़ी सफलता मिली है।

भारतीय विदेश मंत्रालय और संबंधित भारतीय मिशनों के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण-पूर्व एशिया में अवैध रूप से संचालित हो रहे इन ऑनलाइन जॉब रैकेट के खिलाफ भारत सरकार का कड़ा रुख जारी है। जुलाई 2022 में इस रैकेट का पहला मामला सामने आने से लेकर वर्तमान (अगस्त 2026) तक, निरंतर चलाए गए बचाव अभियानों के तहत कुल 2,521 भारतीय नागरिकों को इन साइबर स्कैम सेंटरों से सुरक्षित निकालकर स्वदेश वापस लाया जा चुका है।

ये भी पढें

कालीन भैया से गुड्डू पंडित तक लौटे पुराने चेहरे, नए सितारों की भी एंट्री

 

म्यांमार स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा, म्यांमार के अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई सहायता और थाईलैंड में भारतीय दूतावास द्वारा प्रदान किए गए समन्वय के साथ, म्यावाडी में ऑनलाइन घोटाले के संचालन में शामिल तीन भारतीय नागरिकों को कल थाईलैंड के माध्यम से भारत वापस लाया गया। जुलाई 2022 से वर्तमान तक कुल संख्या 2,521 व्यक्तियों तक पहुंच गई है। हम ऐसे नौकरी प्रस्तावों के संबंध में अपनी एडवाइजरी और सावधानी बरतने की हिदायत को दोहराते हैं।

डिजिटल बंधक केंद्रों से निकाले जाने के बाद, इन नागरिकों को सीमा पार कराकर पहले थाईलैंड लाया गया। वहां बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके जरूरी यात्रा दस्तावेज़ तैयार करवाए और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें सुरक्षित भारत रवाना किया। बता दें कि पिछले करीब चार वर्षों के दौरान दोनों देशों में स्थित भारतीय मिशनों ने ऐसे जॉब स्कैम के जाल में फंसे भारतीयों की खूब मदद की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बाढ़ से घिरे नेपाल को भारत की मदद, जयशंकर ने की समीक्षा

बिहार में बनेगी पहली महिला यूनिवर्सिटी, छात्राओं से कुलपति तक होंगी महिलाएं

मां ने घर के काम से रखा दूर, 14 घंटे पढ़कर बेटी बनीं डिप्टी कलेक्टर

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “म्यांमार जॉब स्कैम: चंगुल से छूटे तीन भारतीय, अब तक 2,521 की वतन वापसी”

Comments are closed.

International

मिशन अफ्रीका: घाना और कोटे डी आइवर के बाद इथियोपिया पहुंचे जयशंकर

शाश्वत तिवारी Addis Ababa: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अदीस अबाबा में इथियोपिया के अपने समकक्ष गेदियन टिमोथिवोस हेसेबोन से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की। डॉ. जयशंकर की यह मुलाकात छह से 10 अक्टूबर के बीच घाना, कोटे डी आइवर और इथियोपिया के […]

Spread the love
Read More
H-1B Visa Controversy
International

अमेरिका को भारत की खरी-खरी, भारतीय बंधुआ नहीं

H-1B Visa Controversy: अमेरिका में भारतीय पेशेवरों और H-1B वीजा धारकों को लेकर दिए गए बयान पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की ओर से विदेशी कर्मचारियों और ‘इंडेंचर्ड लेबर’ यानी बंधुआ मजदूरी से जुड़ी शब्दावली के इस्तेमाल पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे अनुचित और अपमानजनक बताया। भारत का […]

Spread the love
Read More
New York
International

यूएन में भारत का पाकिस्तान पर तंज, बोला- ‘खोखली जीत’ मुबारक

शाश्वत तिवारी New York:  संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की छठी समिति (कानूनी मामले) में भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर बेनकाब किया है। ‘अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को खत्म करने के उपाय’ विषय पर आयोजित चर्चा के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रथम सचिव राघू पुरी ने पाकिस्तान […]

Spread the love
Read More