BBD: रक्षा बंधन से पहले उठ गई भाई की अर्थी

Lucknow

तीन बहनों के बीच इकलौता बेटा था आदर्श मिश्रा

माता-पिता और बहनों के आंसू थम नहीं रहे हैं

हमेशा के लिए परिवार को टीस दे गया तुषार, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

ए अहमद सौदागर

Lucknow: इकलौते बेटे और जीवन के आखिरी सहारा आदर्श मिश्रा तुषार को खोने के बाद पिता प्रमोद मिश्रा, मां शीला और तीन बहनों के आंसू थम नहीं रहे हैं। आदर्श मिश्रा की मौत ने खुशहाल जिंदगी में अंधेरा कर दिया। आगामी शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व है और भाई आदर्श मिश्रा तुषार की कलाई में राखी बांधने के लिए जोरों पर तैयारियां कर रहीं थीं, उन्हें क्या पता था कि जिस इकलौते भाई की कलाई में राखी बांधने का इंतजार कर रही है वह अब इस दुनिया में नहीं है। तीनों बहनें और परिवारीजन यही सोचकर फफक पड़े कि राखी बांधने से पहले उन बहनों के भाई की अर्थी उठ गई।

ये भी पढें

म्यांमार जॉब स्कैम: चंगुल से छूटे तीन भारतीय, अब तक 2,521 की वतन वापसी

मूल रूप से संतकबीरनगर जिले के रहने वाले प्रमोद मिश्रा बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि उनका इकलौता बेटा आदर्श मिश्रा तुषार BBD थाना क्षेत्र के गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट से बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। आदर्श BBD क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह आदर्श मिश्रा माता-पिता से फोन पर बातचीत की थी। इसी दौरान साथ में पढ़ने वाले दोस्तों ने घरवालों को बताया कि आदर्श मिश्रा की तबीयत ठीक नहीं है और वह अस्पताल में भर्ती है।

ये भी पढें

कालीन भैया से गुड्डू पंडित तक लौटे पुराने चेहरे, नए सितारों की भी एंट्री

यह माजरा सुनते ही आनन-फानन में घरवाले लखनऊ पहुंचे तो पता चला कि आदर्श खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक दो पहले आदर्श घर से लौटा था। उन्होंने बताया कि कमरे से सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि माता-पिता बहुत अच्छे हैं उन्हें मैं परेशान नहीं करना चाहता हूं। बताया जा रहा है कि शनिवार को घर में रुद्राभिषेक था इसलिए आदर्श मिश्रा घर आया था। रविवार को पिता प्रमोद मिश्रा ने बेटे को बस में बैठाकर लखनऊ के लिए रवाना किया था।

,,, पल भर में ही छीन गया परिवार का सहारा,,,

संतकबीरनगर जिले के रहने वाले प्रमोद मिश्रा के तीन बेटियों में आदर्श मिश्रा तुषार इकलौता बेटा था। आदर्श की तीनों बहनें भाई की कलाई में राखी बांधने की तैयारी कर रहीं थीं। तीनों बहनें बहुत उत्साहित थीं कि भाई लखनऊ से घर की दहलीज पर आएगा और हंसी-खुशी के साथ उसकी कलाई पर राखी बांधेंगी। लेकिन न जाने क्या हुआ कि आदर्श मिश्रा खुदकुशी कर परिवार सहित तीनों बहनों को हमेशा के लिए टीस दे गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कालीन भैया से गुड्डू पंडित तक लौटे पुराने चेहरे, नए सितारों की भी एंट्री

बाढ़ से घिरे नेपाल को भारत की मदद, जयशंकर ने की समीक्षा

कोहली को सचिन से बेहतर बताने पर डिविलियर्स ने दी सफाई

बिहार में बनेगी पहली महिला यूनिवर्सिटी, छात्राओं से कुलपति तक होंगी महिलाएं

 

 

 

Spread the love

One thought on “BBD: रक्षा बंधन से पहले उठ गई भाई की अर्थी”

Comments are closed.

ये है अपने असली पति के साथ ब्लैकमेलिंग क्वीन और शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे।
Crime News Uttar Pradesh

कैफे मालिक शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे के जानी दुश्मन बनने की क्या थी वजह?

किसी बात पर अनबन को लेकर की गई थी शिवा शर्मा की हत्या: मृतक की मां हजरतगंज कोतवाली में मां की तहरीर पर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि व चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज शुक्रवार देर रात बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर ए अहमद सौदागर Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP […]

Spread the love
Read More