बाढ़ से घिरे नेपाल को भारत की मदद, जयशंकर ने की समीक्षा

New Delhi

शाश्वत तिवारी

New Delhi: भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक बार फिर संकट के समय नेपाल के लिए ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ की अपनी ऐतिहासिक भूमिका को निभाया है। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन की विभीषिका से निपटने के लिए भारत सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सामग्री तथा जीवन रक्षक दवाओं की पहली खेप काठमांडू भेजी। इसके ठीक अगले ही दिन भारत ने वायुसेना के विशेष सैन्य विमान से 37.5 टन राहत सामग्री की दूसरी बड़ी किस्त भी रवाना कर दी है, ताकि मुश्किल दौर से गुजर रहे पड़ोसी देश को तत्काल राहत मिल सके।

आपदा की गंभीरता को देखते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपनी कूटनीतिक और प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में एक अत्यंत महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक की। इसकी जानकारी देते हुए जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा नेपाल में बाढ़ की आपदा को लेकर विदेश सचिव, विदेश मंत्रालय की टीम और काठमांडू व बीजिंग में हमारे राजदूतों के साथ समीक्षा बैठक की। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी भारतीयों की स्थिति और उनकी सलामती का पता लगाने के लिए तेज़ी से कोशिशें की जा रही हैं।

ये भी पढें

कोहली को सचिन से बेहतर बताने पर डिविलियर्स ने दी सफाई

 

उन्होंने आगे लिखा विदेश मंत्रालय इस मामले में अलग-अलग मंत्रालयों, राज्य सरकारों, टूर ऑपरेटरों और प्रोजेक्ट अधिकारियों के साथ तालमेल बैठा रहा है। हम इस पहलू और राहत कार्यों, दोनों पर नेपाली पक्ष के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। विदेश मंत्री ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि भारत नेपाली अधिकारियों के साथ निकट और निरंतर संपर्क में बना हुआ है और भारत चल रहे राहत प्रयासों का पुरजोर समर्थन करना जारी रखेगा।

WhatsApp Image 2026 08 27 at 4.15.41 PM
नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच भारत की मदद

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री खड़का राज पौडेल को भारत द्वारा भेजी गई सहायता सामग्री सौंपी गई है और 37.5 टन एचएडीआर सामग्री, दवाओं और खाद्य पैकेटों की दूसरी खेप भी विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महाबीर पुन को सौंप दी गई है। दूतावास ने बताया कि उसके तमाम अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं और नेपाल में रहने वाले भारतीयों की सहायता एवं सुरक्षा के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किए गए हैं।

ये भी पढें

बिहार में बनेगी पहली महिला यूनिवर्सिटी, छात्राओं से कुलपति तक होंगी महिलाएं

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए गए तमिलनाडु के 21 भारतीय नागरिकों को नेपाल में बचाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि नेपाल में बाढ़ की स्थिति के लिए विदेश मंत्रालय में विशेष नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

भारत की ओर से यह त्वरित सहायता इस बात का जीवंत प्रमाण है कि भारत अपने पड़ोसी देशों के सुख-दुख को अपनी साझा नियति मानता है। चाहे वर्ष 2015 का विनाशकारी भूकंप रहा हो, 2019-20 में कोविड-19 महामारी हो या वर्तमान बाढ़ की आपदा, भारत ने हमेशा बिना किसी देरी के ‘बड़ा भाई’ होने का फर्ज निभाया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बिहार में बनेगी पहली महिला यूनिवर्सिटी, छात्राओं से कुलपति तक होंगी महिलाएं

पाकिस्तान में बढ़ते हमलों के बीच खैबर पख्तूनख्वा में दो धमाके, दो लोगों की मौत

कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! पैनक्रिएटिक कैंसर की नई दवा को FDA की मंजूरी

 

 

 

Spread the love

One thought on “बाढ़ से घिरे नेपाल को भारत की मदद, जयशंकर ने की समीक्षा”

Comments are closed.

Kashi
homeslider Raj Dharm UP

काशी में संस्कृति संसद 2026 का आयोजन, संस्कृति और राष्ट्र पर होगा मंथन

Kashi  में संस्कृति संसद 2026, नई पीढ़ी और राष्ट्रीय चेतना पर होगी चर्चा वाराणसी। भारतीय संस्कृति, ज्ञान परम्परा, सांस्कृतिक-सामाजिक मूल्य और नई पीढ़ी के साथ उसके सम्बन्धों पर राष्ट्रीय विमर्श के लिए काशी में तीन से पाँच नवम्बर तक संस्कृति संसद 2026 का आयोजन किया जाएगा। रुद्राक्ष अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग एवं कन्वेंशन सेन्टर में होने वाली […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस

Mumbai: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल और भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर के नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पिता और पुत्र के भावनात्मक रिश्ते […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने जयप्रकाश नारायण को भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक न्याय का प्रबल समर्थक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन आम नागरिकों को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने […]

Spread the love
Read More