नेपाल के रसुआ जिले में बाढ़ से हुई भीषण तबाही को देखते हुए महराजगंज में बढ़ाई गई सतर्कता

Maharajganj

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: नेपाल के रसुआ जिले के सीमावर्ती तिमुरे क्षेत्र में तिब्बत की ओर से अचानक अत्यधिक जल प्रवाह आने के कारण भोटे कोशी नदी में आकस्मिक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना के बाद महाराजगंज जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। तिमुरे बाजार और आसपास के नदी तटीय क्षेत्रों में नुकसान की प्रारंभिक सूचना को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब नौ बजे नेपाल के रसुआ जिले के तिमुरे क्षेत्र में अचानक अत्यधिक जल प्रवाह आने से भोटे कोशी नदी का जलस्तर बढ़ गया। भोटे कोशी-त्रिशूली नदी तंत्र के माध्यम से इसके निचले क्षेत्रों में प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए महाराजगंज में गंडक नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।

ये भी पढें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, 12 की मौत, 50 से अधिक लापता

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर संबंधित तहसीलों, राजस्व विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नदी तटीय और निचले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने की तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

WhatsApp Image 2026 08 26 at 3.50.06 PM

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं। जलस्तर बढ़ने अथवा प्रशासन की चेतावनी जारी होने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाएं। बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं को नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों और अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी), महाराजगंज से संपर्क किया जा सकता है।
आपदा हेल्पलाइन 1077 के अलावा 05523-222162, 9628819145 और 9621333537 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘धुरंधर 2’ से टक्कर होती तो ‘टॉक्सिक’ का क्या होता? यश की फिल्म पर यूजर्स ने कसा तंज

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, बिहार पर भी मंडरा रहा खतरा?

मानव सुतार ने मचाया धमाल, ICC टेस्ट रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

 

 

Spread the love

3 thoughts on “नेपाल के रसुआ जिले में बाढ़ से हुई भीषण तबाही को देखते हुए महराजगंज में बढ़ाई गई सतर्कता”

Comments are closed.

Balrampur
homeslider Weather

बलरामपुर में दिन में ही रात जैसा नजारा, तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश

Balrampur: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है। बुधवार दोपहर बलरामपुर जिले में देखते ही देखते आसमान पर घने बादल छा गए और दिन के समय ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। इसके बाद तेज हवाओं और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh Weather

रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण

जलस्तर और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले में लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, तटबंधों की स्थिति […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh Weather

सरयू का रौद्र रूप: मस्जिद-मंदिर समेत 10 से ज्यादा घर नदी में समाए

Barabanki:  उत्तर प्रदेश में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र के हेतमापुर में सरयू नदी ने रविवार को भारी तबाही मचाई। तेज कटान के चलते कगार पर बनी मस्जिद, शंकरजी का मंदिर और करीब 10 मकान नदी में समा गए। इसके साथ ही […]

Spread the love
Read More