
New Delhi: दिल्ली स्थित AIIMS के डॉक्टरों ने बेहद जटिल स्थिति वाले 32 वर्षीय मरीज की सफल सर्जरी कर एक बड़ी चिकित्सकीय उपलब्धि हासिल की है। करावल नगर निवासी विवेक कुमार सक्सेना का वजन 209 किलोग्राम था और उनकी स्थिति इतनी गंभीर थी कि शुरुआत में सर्जरी करना बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था। करीब 32 दिनों तक सावधानीपूर्वक तैयारी और उपचार के बाद डॉक्टरों ने लगभग दो घंटे में उनकी सफल सर्जरी की।
विवेक गंभीर मोटापे के साथ ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया से जूझ रहे थे। इस बीमारी में सोते समय सांस की नली बार-बार अवरुद्ध होने से सांस रुकने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इसके अलावा उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, प्री-डायबिटीज, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, एसिडिटी, अवसाद और दोनों घुटनों में दर्द जैसी समस्याएं भी थीं। सांस लेने में परेशानी के कारण उनका इलाज और ऑपरेशन दोनों ही काफी चुनौतीपूर्ण था।
ये भी पढें
IND vs SL Day 2: ध्रुव जुरेल के शतक से भारत ने कसा शिकंजा, 503 रन पर पारी घोषित
ऑपरेशन से पहले 32 दिन तक चला इलाज
AIIMS के डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी करने के बजाय पहले विवेक की हालत को स्थिर करने पर ध्यान दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उनका वजन इतना अधिक था कि उन्हें सामान्य ऑपरेशन टेबल पर सुरक्षित तरीके से रखना भी संभव नहीं था। इसी वजह से पहले उनकी सांस संबंधी समस्या को नियंत्रित करने के लिए ट्रेकियोस्टॉमी की गई और उन्हें सीपैप की मदद दी गई।
इलाज के दौरान मरीज को फेफड़ों में संक्रमण और गंभीर निमोनिया की समस्या भी हुई। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए एंटीबायोटिक उपचार दिया गया। साथ ही डॉक्टरों ने विशेष कम कैलोरी वाला आहार, फिजियोथेरेपी और फेफड़ों की क्षमता बेहतर करने पर काम किया। लगातार निगरानी के बाद मरीज को सर्जरी के लिए तैयार किया गया।
ये भी पढें
‘मैं राजनीति से संन्यास नहीं लूंगी’, TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान
14 दिनों में वजन में बड़ा बदलाव
डॉक्टरों के अनुसार उपचार और विशेष डाइट के बाद विवेक के वजन में तेजी से कमी आई। उनका वजन 209 किलोग्राम से घटकर 172 किलोग्राम तक पहुंच गया। इस दौरान उनके पेट का घेरा भी 198 सेंटीमीटर से कम होकर 178 सेंटीमीटर हो गया। इससे उन्हें विशेष एक्सटेंशन वाली ऑपरेशन टेबल पर सुरक्षित तरीके से रखने में मदद मिली। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने करीब दो घंटे तक चली वन एनास्टोमोसिस गैस्ट्रिक बायपास (OAGB) सर्जरी की। ऑपरेशन सफल रहा और सर्जरी के बाद उनकी स्थिति में लगातार सुधार दर्ज किया गया।
अब बिना मशीन के ले रहे सांस
डॉक्टरों के मुताबिक सर्जरी के बाद विवेक की हालत में उल्लेखनीय सुधार हुआ। कुछ समय बाद सीपैप की जरूरत भी खत्म हो गई और वह खुद सांस लेने लगे। अस्पताल से छुट्टी के समय उनका वजन करीब 160 किलोग्राम बताया गया। उनके पेट का घेरा भी घटकर 155 सेंटीमीटर तक पहुंच गया। विवेक अब चलने-फिरने और रोजमर्रा के काम करने में पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने AIIMS के चिकित्सकों और पूरी टीम का आभार जताया। डॉक्टरों का कहना है कि आगे भी वजन नियंत्रित रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और बेहतर नींद की दिनचर्या जरूरी होगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
‘मैं राजनीति से संन्यास नहीं लूंगी’, TMC में बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान
‘चाय खतरे में है मित्तर’ लिखना पड़ा भारी, लेखपाल निलंबित
दिन में इंडिकेटर नहीं जलाया तो कटेगा चालान, यूपी में ट्रैफिक पुलिस सख्त


3 thoughts on “209 किलो के थे विवेक, सर्जरी की तैयारी में लगे 32 दिन”
Comments are closed.