बारावफात पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, जगह-जगह रहेगा पुलिस बल का घेरा

तैयारी: अफसर ले रहे पल-पल की खबर, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स कर रहे फ्लैग मार्च

ए अहमद सौदागर

Lucknow : बारावफात के मौके पर आगामी 26 अगस्त 2026 को निकलने वाले जुलूस-ए-मदहे सहाबा और जुलूस-ए- मोहम्मदी को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। संवेदनशील स्थानों को अर्धसैनिक बलों के घेरे में रखने की तैयारी है। सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस के दौरान वीडियो कैमरे की पैनी नजर हर एक शख्स पर होगी।

जुलूस के दौरान खलल डालने का प्रयास करने वालों से निपटने के लिए राजधानी की पुलिस को सतर्क तो किया ही गया है साथ ही पीएसी व अर्धसैनिक बलों को बुलाया गया है।

ये भी पढें

मेरठ: CM और DJP का फरमान ताक पर, SSP अविनाश पांडेय ने किया सिस्टम का पोस्टमार्टम

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक चुप ताजिया व बारावफात पर सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे पश्चिमी जोन को पांच जोन एवं 23 सेक्टरों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 51 राजपत्रित अधिकारी व 1096 अराजपत्रित पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से तीन पुलिस उपायुक्त, 14 ADCP , 34 ACP , 49 निरीक्षक, 344 उपनिरीक्षक, 566 मुख्य आरक्षी व आरक्षी और 137 महिला आरक्षी के अलावा 11 कंपनी PAC, छह QRT, चार महिला क्यूआरटी तैनात रहेंगी। जबकि LIU, ड्रोन कैमरा, 36 क्लस्टर मोबाइल, दस घुड़सवार पुलिस की टीमें सक्रिय रहेंगी।

सुरक्षा के मद्देनजर सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर एवं व्हाट्सएप आदि पर पैनी नजर रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान यातायात व्यवस्था में भी बदलाव रहेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मेरठ: CM और DJP का फरमान ताक पर, SSP अविनाश पांडेय ने किया सिस्टम का पोस्टमार्टम

लाइबेरिया की विदेश मंत्री ने डॉ. जयशंकर से की वार्ता, नए दूतावास का किया उद्घाटन

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह कराएं मीठा, घर पर बनाएं सॉफ्ट और रसीले मावा गुलाब जामुन

गुडंबा: नाबालिग लड़की से रेप करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

H1N1 संक्रमण में दिखें ये चार गंभीर संकेत, तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

 

 

Spread the love

One thought on “बारावफात पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, जगह-जगह रहेगा पुलिस बल का घेरा”

Comments are closed.

Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मरीज बनकर रात में जिला अस्पताल पहुंचे DM, मची खलबली

इमरजेंसी से लेकर लेबर रूम तक की जांच DM ने मरीजों से पूछा- किसी ने अतिरिक्त पैसे तो नहीं मांगे उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महाराजगंज जिला अस्पताल में रात के समय मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए DM गौरव सिंह सोगरवाल सोमवार देर रात बिना प्रोटोकॉल और पूर्व सूचना के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, सीतारमण बोलीं- अब आगे बढ़ना मुश्किल

भारत-US ट्रेड डील पर नया पेंच! निर्मला सीतारमण बोलीं- आगे बढ़ना ‘बहुत मुश्किल’ India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अब दोनों देशों के सामने समझौते को अंतिम रूप देने की राह आसान नहीं दिख रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

अक्टूबर में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR से यूपी तक आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम अलर्ट: दिल्ली-NCR, यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश, दक्षिण में भारी बारिश Delhi : अक्टूबर की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के बीच मंगलवार को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने […]

Spread the love
Read More