बिहार में कर रहे थे अवैध वसूली, IPS विनय तिवारी ने थानेदार समेत पकड़े चार

Vinay Tiwari in action

Vinay Tiwari in action: बिहार के गोपालगंज में पुलिस महकमे से जुड़ा भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। SP विनय तिवारी के निर्देश पर जादोपुर थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत चार लोगों को कथित तौर पर अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों में थानाध्यक्ष अनिल कुमार राम, चौकीदार महंत कुमार यादव, थाने का चालक राकेश कुमार और कथित बिचौलिया राजू यादव शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

निर्दोष लोगों को हिरासत में रखने का आरोप

जांच के दौरान आरोप सामने आया कि पुलिसकर्मियों ने कुछ लोगों को बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के करीब 36 घंटे तक थाने में रोके रखा। आरोप है कि उन्हें मुकदमे में फंसाने या केस से नाम हटाने का डर दिखाकर पैसे मांगे गए। जांच रिपोर्ट में अलग-अलग मामलों में करीब1.80 लाख रुपये की कथित अवैध वसूली का उल्लेख किया गया है।

मामला तब सामने आया जब SP विनय तिवारी को जादोपुर थाने में अवैध वसूली की शिकायत मिली। इसके बाद मामले की जांच मुख्यालय DSP को सौंपी गई। जांच में पुलिसकर्मियों और कथित बिचौलिये की भूमिका को लेकर कई गंभीर आरोप सामने आए।

ये भी पढें

साहिल संग पुलिस स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी, पैलेट गन मामले में FIR को लेकर उठाए सवाल

महिला और नाबालिग बेटी को भी रोके रखने का आरोप

जांच के मुताबिक, गांजा बरामदगी की एक कार्रवाई के दौरान बेतिया से गाय खरीदने पहुंची एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। आरोप है कि दोनों को करीब 36 घंटे तक थाने में रखा गया और बाद में कथित तौर पर रकम लेकर छोड़ दिया गया। जांच में यह भी आरोप सामने आया कि महिला और उसकी बेटी को छोड़ने के लिए चौकीदार के माध्यम से 75 हजार रुपये लिए गए। हालांकि, मामले के सभी पहलुओं की जांच अभी जारी है।

केस में फंसाने और नाम हटाने के नाम पर वसूली

जांच रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ग्रामीणों को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कथित तौर पर 50 हजार रुपये लिए गए। वहीं, एक अन्य मामले में केस से नाम हटाने के नाम पर 55 हजार रुपये लेने की बात भी जांच में सामने आई है।

ये भी पढें

सचिन के तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रहे जो रूट

पुलिस का आरोप है कि कथित बिचौलिया राजू यादव और चालक राकेश कुमार के जरिए पैसों के लेन-देन की व्यवस्था की जाती थी। यह भी आरोप सामने आया कि थाने के सामने स्थित एक होटल में रकम को लेकर बातचीत और योजना बनाई गई। इस बिंदु की भी जांच की जा रही है।

SP के एक्शन की हो रही चर्चा

मामले में अपने ही विभाग के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद SP विनय तिवारी की भूमिका चर्चा में है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी पद और अधिकार का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ जांच के आधार पर कार्रवाई की गई है।

चारों आरोपितों को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच आगे बढ़ने पर आरोपितों की संपत्ति और कथित अवैध कमाई के स्रोतों की भी जांच की जा सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सचिन के तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रहे जो रूट

भारत ने बनाया नया खतरनाक बम, दुश्मन के ठिकानों को करेगा ध्वस्त

अलास्का में बड़ा विमान हादसा, चार्टर प्लेन में सवार आठ लोगों की मौत

Spread the love

2 thoughts on “बिहार में कर रहे थे अवैध वसूली, IPS विनय तिवारी ने थानेदार समेत पकड़े चार”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

मंगलवार के दिन इन राशियों के चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन का लाभ

Today’s Horoscope मेष : अपने निर्णय को सुरक्षित रखें, हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वृषभ : संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

स्मार्त वैष्णव समाज कल रखेगा इंदिरा एकादशी व्रत

Lucknow: इंदिरा एकादशी का व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से पितृ पक्ष (श्राद्ध के दिनों) में आता है, इसलिए इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बाकी एकादशियों से काफी अलग और विशेष माना जाता है। इस साल 2026 में इंदिरा एकादशी का व्रत छह […]

Spread the love
Read More
Bihar Crime News

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। […]

Spread the love
Read More