
Uber Eats की नई उड़ान
Uber Eats Drone Delivery: फूड डिलीवरी की दुनिया में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Uber Eats ने ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस साझेदारी के बाद Uber Eats पर ऑर्डर किया गया पिज्जा, बर्गर और दूसरी खाने-पीने की चीजें सड़क के रास्ते डिलीवरी पार्टनर के बजाय ड्रोन के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाई जाएंगी।
अमेरिका के दो शहरों से होगी शुरुआत
Uber और Zipline की ड्रोन डिलीवरी सर्विस की शुरुआत अमेरिका के डलास और ह्यूस्टन से होगी। दोनों शहरों में Zipline पहले से अपनी ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है। कंपनियों की योजना है कि 2026 के अंत तक इन शहरों में Uber Eats के ग्राहकों को ड्रोन डिलीवरी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाए। इसके बाद इसे अमेरिका के कई और शहरों तक विस्तार देने की तैयारी है।
30 मिनट की डिलीवरी घटकर 5-10 मिनट?
Uber के मुताबिक, फिलहाल ग्राहकों को ऑर्डर मिलने में औसतन करीब 30 मिनट लगते हैं। Zipline के ड्रोन इस समय को काफी कम कर सकते हैं। कंपनियों का दावा है कि ड्रोन के जरिए डिलीवरी का समय सिर्फ 5 से 10 मिनट तक लाया जा सकता है। यानी भविष्य में ग्राहक ऑर्डर करने के कुछ ही मिनट बाद अपना खाना घर की छत, आंगन या निर्धारित डिलीवरी लोकेशन पर प्राप्त कर सकेंगे।
2029 तक रोजाना 10 लाख ड्रोन डिलीवरी का लक्ष्य
Uber Eats और Zipline ने इस साझेदारी को बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी की है। दोनों कंपनियों का लक्ष्य 2029 के अंत तक रोजाना 10 लाख ड्रोन डिलीवरी करने का है। अगर यह लक्ष्य हासिल होता है, तो सालभर में करीब 36.5 करोड़ डिलीवरी ड्रोन के जरिए की जा सकती हैं। इससे ड्रोन डिलीवरी महज एक प्रयोग या खास सुविधा न रहकर रोजमर्रा की फूड और क्विक-कॉमर्स डिलीवरी का हिस्सा बन सकती है।
ये भी पढें
चंपत राय का बड़ा दावा, राम मंदिर निर्माण के अहम फैसलों में नृपेंद्र मिश्रा की रही प्रमुख भूमिका
Zipline का पहले से है बड़ा अनुभव
Zipline ड्रोन डिलीवरी के क्षेत्र में पहले से काम कर रही है। कंपनी चार महाद्वीपों में अपनी सेवाएं संचालित करती है और अब तक करीब 27 लाख डिलीवरी पूरी कर चुकी है। कंपनी के ड्रोन नेटवर्क के जरिए 2 करोड़ से ज्यादा आइटम डिलीवर किए जा चुके हैं। Zipline के मुताबिक, उसका नेटवर्क 5,000 से ज्यादा अस्पतालों को भी सेवाएं देता है। कंपनी की टेक्नोलॉजी खासतौर पर मेडिकल सप्लाई और जरूरी सामान की तेज डिलीवरी के लिए जानी जाती है। इस पार्टनरशिप के तहत Uber ने Zipline में रणनीतिक निवेश भी किया है, हालांकि निवेश की सटीक रकम सार्वजनिक नहीं की गई है।
Uber को क्विक कॉमर्स से बड़ी उम्मीद
Uber के CEO दारा खोसरोवशाही के मुताबिक, क्विक कॉमर्स तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह पारंपरिक फूड डिलीवरी मार्केट से भी बड़ा अवसर बन सकता है। ऐसे में Zipline के साथ साझेदारी Uber Eats के लिए नए ग्रोथ फेज का अहम हिस्सा साबित हो सकती है।
ड्रोन डिलीवरी की रेस में कई कंपनियां
ड्रोन डिलीवरी को लेकर सिर्फ Uber Eats ही तैयारी नहीं कर रहा है। DoorDash भी अपने ड्रोन डिलीवरी प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहा है। वहीं Amazon और Walmart कुछ चुनिंदा अमेरिकी बाजारों में पहले से ड्रोन डिलीवरी सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
गुलाबी होंठों के लिए प्रियंका चोपड़ा का DIY लिप स्क्रब, जानिए कितना असरदार है ये नुस्खा
टी20 पीढ़ी के टेस्ट में ढलने पर हैरान संजय मांजरेकर, संगीत से की तुलना
बांग्लादेश में यूनुस की बढ़ी मुश्किलें? 27 के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मामला
चंपत राय का बड़ा दावा, राम मंदिर निर्माण के अहम फैसलों में नृपेंद्र मिश्रा की रही प्रमुख भूमिका
लखनऊ में पत्नी-बहन की हत्या के बाद बैंककर्मी ने दी जान, मोबाइल स्टेटस से खुला मामला


One thought on “ऑर्डर करो और 10 मिनट में ड्रोन से घर पहुंचेगा खाना”
Comments are closed.