भारत ने मिस्र में ‘ग्लोबल साउथ’, फिलिस्तीन में ‘टू-स्टेट सॉल्यूशन’ पर दिया जोर

Global South

शाश्वत तिवारी

Global South: विदेश मंत्रालय में सचि  श्रीप्रिया रंगनाथन 16 से 21 अगस्त तक मिस्र, फिलिस्तीन और लेबनान के छह दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने ‘ग्लोबल साउथ’ के विकास और फिलिस्तीन में ‘टू-स्टेट सॉल्यूशन’ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। अपनी यात्रा के पहले चरण में काहिरा पहुंचीं रंगनाथन ने डिप्लोमैटिक क्लब में भारतीय दूतावास और ‘भारतीय वैश्विक मामलों की परिषद’ (ICWA) द्वारा आयोजित एक विशेष सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।

“ब्रिक्स में भारत-मिस्र साझेदारी: ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज़” विषय पर केंद्रित इस सत्र में उन्होंने ब्रिक्स के विस्तारित ढांचे के भीतर दोनों देशों की कूटनीतिक प्राथमिकताओं को साझा किया। इसके साथ ही, उन्होंने ‘लीग ऑफ अरब स्टेट्स’ के सहायक महासचिव खालिद मंजलावी से मुलाकात कर अरब जगत और भारत की रणनीतिक कड़ियों को मजबूत करने पर बल दिया।

ये भी पढें

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 10 दिन के अवकाश पर, 27 अगस्त को लौटेंगी लखनऊ

मिस्त्र स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा रंगनाथन ने एशियाई मामलों के लिए विदेश राज्य मंत्री, अम्र हमज़ा से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने भारत-मिस्र के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की और राजनीतिक, आर्थिक तथा रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए।

दौरे के दूसरे चरण में फिलिस्तीन पहुंचीं रंगनाथन ने रामल्लाह में फिलिस्तीन की विदेश और प्रवासी मामलों की मंत्री वारसेन अगाबेकियन शाहीन से मुलाकात की। फिलिस्तीन में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने एक्स पर लिखा भारत ने बातचीत के ज़रिए ‘दो-राष्ट्र समाधान’ के लिए अपने लंबे समय से चले आ रहे समर्थन को दोहराया और लगातार मानवीय सहायता तथा निरंतर बातचीत और कूटनीति के माध्यम से गाजा में मानवीय स्थिति से निपटने के महत्व पर ज़ोर दिया।

ये भी पढें

भारत-जापान की बढ़ेगी सैन्य साझेदारी, राजनाथ-कोइजुमी की बैठक में हिंद-प्रशांत पर होगी चर्चा

बयान के अनुसार रंगनाथन ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. माजेद अबू रमदान से मुलाकात की और फिलिस्तीनी स्वास्थ्य क्षेत्र को भारत का समर्थन और मज़बूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने फिलिस्तीनी स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भारत के बढ़ते समर्थन पर प्रकाश डाला, जिसमें ज़रूरी दवाएं और कैंसर-रोधी दवाएं, कृत्रिम अंग लगाने का कैंप और गाजा में भारतीय फील्ड अस्पताल की तैनाती शामिल है। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार की ओर से फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय को दवाओं की एक खेप भी सौंपी। उन्होंने यहां यूएनआरडब्ल्यूए स्वास्थ्य केंद्र का दौरा भी किया।

यात्रा के अंतिम चरण में रंगनाथन 20-21 अगस्त को लेबनान के दौरे पर रहेंगी, जहां वह विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगी, जिस दौरान भूमध्यसागरीय क्षेत्र के सुरक्षा समीकरणों, द्विपक्षीय व्यापार संवर्धन, क्षमता निर्माण और लेबनान में रह रहे प्रवासी भारतीय समुदाय के कल्याण व कूटनीतिक सुरक्षा से जुड़े कड़े मुद्दों पर व्यापक सहमति बनाने का प्रयास रहेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, फिर आया बड़ा अपडेट

भारत-जापान की बढ़ेगी सैन्य साझेदारी, राजनाथ-कोइजुमी की बैठक में हिंद-प्रशांत पर होगी चर्चा

यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल जल्द, खराब प्रदर्शन वाले DM पर गिरेगी गाज

शेयर बाजार फिर लाल निशान में बंद, IT को छोड़ ज्यादातर सेक्टर फिसले

 

 

 

 

Spread the love

New Delhi
International

BSF कार्रवाई में दो पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, भारत के प्रभारी राजदूत तलब

New Delhi: पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) की कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर कूटनीतिक तनाव देखने को मिला है। शुक्रवार को तरनतारन जिले में सीमा पार से भारत की ओर बढ़ रहे तीन संदिग्ध लोगों को BSF जवानों ने देखा। कार्रवाई के दौरान इनमें […]

Spread the love
Read More
International

कलिनिनग्राद पर पुतिन की परमाणु चेतावनी, NATO से बढ़ा तनाव

Moscow: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस और NATO के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रूस के क्षेत्र, खासकर कलिनिनग्राद, पर सीधा हमला होता है तो मॉस्को अपने पास मौजूद सभी हथियारों के इस्तेमाल पर विचार […]

Spread the love
Read More
International

कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेवः हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा पर मंथन

शाश्वत तिवारी New Delhi: हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से 30 सितंबर को कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) की नौवीं डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर स्तर की बैठक आयोजित की गई। भारत सरकार की मेजबानी में वर्चुअली आयोजित इस उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में पांच प्रमुख भागीदार […]

Spread the love
Read More