
शाश्वत तिवारी
New Delhi: हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से 30 सितंबर को कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) की नौवीं डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर स्तर की बैठक आयोजित की गई।
भारत सरकार की मेजबानी में वर्चुअली आयोजित इस उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में पांच प्रमुख भागीदार देशों, बांग्लादेश, मालदीव, मॉरिशस, श्रीलंका और सेशेल्स के शीर्ष सुरक्षा प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में भारतीय दल का नेतृत्व सामरिक मामलों के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी NSA) पवन कपूर ने किया।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा सदस्य देशों ने CSC की सातवीं नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर-स्तर की बैठक में लिए गए फैसलों की समीक्षा की जो नई दिल्ली में हुई थी। उन्होंने सहयोग और गतिविधियों के रोडमैप (2025-2026) की भी समीक्षा की और सहयोग के पांच स्तंभों के तहत ट्रेनिंग और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के आयोजन में सदस्य देशों द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
ये भी पढें
रूसी सेना में भर्ती पर सरकार की सख्त चेतावनीः ‘यह जानलेवा और खतरनाक’
मंत्रालय ने कहा सदस्य देशों ने हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर सहयोग को और मजबूत करने तथा मानवीय सहायता और आपदा राहत पर अपनी स्थायी साझेदारी को जारी रखने के अपने संकल्प को दोहराया।
बैठक ने यह साफ कर दिया कि पारम्परिक और गैर-पारम्परिक सुरक्षा खतरों (जैसे समुद्री डकैती, तस्करी और आपदा प्रबंधन) से निपटने के लिए सदस्य देश अलग-अलग काम करने के बजाय एक एकीकृत सुरक्षा रोडमैप के तहत आगे बढ़ेंगे।
भारत की मेजबानी में हुआ यह सफल आयोजन न केवल सदस्य देशों के बीच रणनीतिक विश्वास को मजबूत करता है, बल्कि हिंद महासागर को एक सुरक्षित और समृद्ध क्षेत्र बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों को और अधिक व्यावहारिक रूप देता है। यह बैठक इस रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने की साझा प्रतिबद्धता को भी एक नया बल देती है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
‘2027 वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं’, रोहित शर्मा ने बताई वजह
अरे वाह! बिहार की बेटी फर्राटेदार अंग्रेजी में पढ़ा रही फ्री ट्यूशन
रूसी सेना में भर्ती पर सरकार की सख्त चेतावनीः ‘यह जानलेवा और खतरनाक’
गिल का दोहरा शतक, भारत ने रचा 400+ रनचेज का इतिहास
जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, जानिये क्या लगती है पूजन सामग्री

