लखनऊ में ग्राम पंचायत सचिव फ्लैट पर महिला मित्र के साथ पकड़ा, पत्नी ने जड़े कई थप्पड़

Gram Panchayat Secretary

Gram Panchayat Secretary : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ग्राम पंचायत सचिव को उसकी पत्नी ने कथित तौर पर महिला मित्र के साथ फ्लैट में रंगे हाथ पकड़ लिया। मामला गुडंबा थाना क्षेत्र में कुर्सी रोड स्थित एक अपार्टमेंट का है। पत्नी ने पुलिस की मौजूदगी में फ्लैट का दरवाजा खुलवाया और अंदर पति को दूसरी महिला के साथ देखकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और पत्नी ने पति तथा उसकी महिला मित्र को कई थप्पड़ जड़ दिए।

बताया जा रहा है कि आरोपी ग्राम पंचायत सचिव लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात है। पत्नी ने गुडंबा पुलिस को दो पेज की तहरीर देकर पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।

2021 में हुई थी शादी

मामले के अनुसार, मूल रूप से अतरौली की रहने वाली महिला की शादी जून 2021 में मुस्लिम रीति-रिवाज से माल ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ अभद्रता और मारपीट करता था। उसने पति के चाल-चलन पर भी सवाल उठाए हैं।

ये भी पढें

कॉकरोच प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईलेवल पैनल से होगी जांच; CCTV फुटेज भी होगी शामिल

पीड़िता के मुताबिक, पति के व्यवहार से परेशान होकर ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह पत्नी और करीब ढाई साल की बच्ची के साथ कुर्सी रोड स्थित सुलभ अपार्टमेंट के बी ब्लॉक में रहने लगा। महिला का आरोप है कि इसके बावजूद पति की हरकतों में सुधार नहीं आया।

पत्नी को घर से निकालने की देता था धमकी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन उसे और बच्ची को घर से निकालने की धमकी देता था। इतना ही नहीं, वह महिला और उसके भाई समेत अन्य परिजनों को जान से मारने की धमकी भी देता था। दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। मामले में पुलिस और परिजनों ने हस्तक्षेप कर कई बार समझौता भी कराया, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।

ये भी पढें

UNGA से दूरी बनाएंगे जिनपिंग; 11 साल बाद अमेरिका दौरे पर चीनी राष्ट्रपति

पुलिस की मौजूदगी में खुलवाया फ्लैट का दरवाजा

पीड़िता के मुताबिक, वह इन दिनों अपनी बच्ची के साथ मायके अतरौली गई हुई थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह कुर्सी रोड स्थित सुलभ अपार्टमेंट के बी ब्लॉक में पहुंची। महिला का आरोप है कि उसे पहले से शक था कि उसका पति फ्लैट पर किसी महिला मित्र के साथ मौजूद है।

फ्लैट पर पहुंचने के बाद उसने यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद वीडियो बनाते हुए फ्लैट का दरवाजा खुलवाया गया। आरोप है कि अंदर ग्राम पंचायत सचिव अपनी महिला मित्र के साथ मौजूद मिला। इसके बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने पर पत्नी ने कथित तौर पर पति और उसकी महिला मित्र को कई थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस के बीच मामला शांत कराया गया। इसके बाद महिला ने गुडंबा थाने पहुंचकर पति के खिलाफ दो पेज की लिखित शिकायत दी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

UNGA से दूरी बनाएंगे जिनपिंग; 11 साल बाद अमेरिका दौरे पर चीनी राष्ट्रपति

ऋषभ पंत ने टेस्ट में जड़ा 100वां छक्का, गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, 2027 चुनाव की तैयारियों को मिलेगी धार

Spread the love

One thought on “लखनऊ में ग्राम पंचायत सचिव फ्लैट पर महिला मित्र के साथ पकड़ा, पत्नी ने जड़े कई थप्पड़”

Comments are closed.

copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव में केजीएमयू कर्मी समेत दो की हत्या, पांच गिरफ्तार

शवों को घाघरा नदी में फेंका, पांच हत्यारे गिरफ्तार जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर किया था अपहरण पुलिस को मृतक पवन कुमार गर्ग की चेन, अंगुठी, घटना में इस्तेमाल दो चार पहिया वाहन व अन्य कागजात बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : एक सप्ताह पहले से लापता मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी 45 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

जयंती पर याद किए गए बापू और लाल बहादुर शास्त्री

Jhansi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में झांसी मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने सहभागिता की। महात्मा […]

Spread the love
Read More