कोटेदारों का लाभांश बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री योगी ने की बड़ी घोषणा

Maharajganj :  17 अगस्त! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित लोक भवन से प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उनके लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की। लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की सीधी वृद्धि से प्रदेशभर के कोटेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई।

जिला मुख्यालय स्थित तहसील सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया समेत बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेताओं और अधिकारियों ने कार्यक्रम देखा। घोषणा के बाद उचित दर विक्रेताओं ने विधायक का बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया।

35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी से उचित दर विक्रेताओं में खुशी, ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ

विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने कोटेदारों के हित में लाभांश बढ़ाकर उनके आर्थिक हितों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हितों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है।

ये भी पढें 

JioBlackRock Mutual Fund ने शुरू किया Regular Plan

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लगातार अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाया जा रहा है।

नई फीडबैक प्रणाली से राशन वितरण व्यवस्था में और सुधार आने की उम्मीद है तथा पात्र लाभार्थियों को समय से और पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने के लिए सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा रहा है। इससे खाद्यान्न सीधे उचित दर दुकानों तक पहुंच सकेगा और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार, उप जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज शाही, देश दीपक त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

JioBlackRock Mutual Fund ने शुरू किया Regular Plan

बनिये Jio Prime के मेंबर, ₹300 में पूरा साल पार

शान ने बताया लता और आशो भोंसले की गायकी का राज

CM पद छोड़ने की अटकलों पर फडणवीस का दो टूक जवाब, बोले- महाराष्ट्र की जिम्मेदारी निभाता रहूंगा

 

Spread the love

3 thoughts on “कोटेदारों का लाभांश बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री योगी ने की बड़ी घोषणा”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है। वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी […]

Spread the love
Read More
copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

जयंती पर याद किए गए बापू और लाल बहादुर शास्त्री

Jhansi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में झांसी मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने सहभागिता की। महात्मा […]

Spread the love
Read More