CM पद छोड़ने की अटकलों पर फडणवीस का दो टूक जवाब, बोले- महाराष्ट्र की जिम्मेदारी निभाता रहूंगा

New Delhi

New Delhi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे के बीच उनके मुख्यमंत्री पद छोड़कर केंद्र में मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया। हालांकि, फडणवीस ने इन अटकलों को साफ तौर पर खारिज करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता महाराष्ट्र है और वह राज्य की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने कहा कि उन्हें लेकर जितनी अटकलें लगानी हैं, लोग लगाते रहें और जितनी अफवाहें फैलानी हैं, फैलाते रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है और पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है। वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहेंगे।

पीएम मोदी से किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक में महाराष्ट्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में राज्य के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

ये भी पढें

हजरतगंज: खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, मुंबई मेट्रो, रेलवे, एयरपोर्ट, पोर्ट और सड़क निर्माण से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर केंद्र सरकार के साथ बातचीत हुई। प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र को विकास परियोजनाओं के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिया। फडणवीस ने यह भी स्पष्ट किया कि वह मुंबई और महाराष्ट्र में ही हैं तथा राज्य की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। उनके इस बयान के बाद केंद्र में मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं पर फिलहाल विराम लगता नजर आ रहा है।

निर्मला सीतारमण और भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। इस बैठक में महाराष्ट्र से जुड़े एक बड़े कॉरिडोर प्रोजेक्ट को लेकर जापान की जायका के साथ आगे की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

ये भी पढें

BJP की नई टीम में बड़ा बदलाव, दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख; अमित मालवीय के पास IT की जिम्मेदारी

इसके अलावा फडणवीस ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर महाराष्ट्र से जुड़े पर्यावरणीय मुद्दों पर भी बातचीत की। मुख्यमंत्री के अनुसार, दिल्ली में उनकी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत अन्य नेताओं से भी मुलाकात और बैठकों का कार्यक्रम है। उद्योग विभाग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उद्योग मंत्रियों के साथ भी विचार-विमर्श होना है। फडणवीस इसमें महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संजय राउत के बयान के बाद शुरू हुई थी चर्चा

देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री पद छोड़ने और केंद्र की राजनीति में जाने की अटकलें पिछले महीने से ही चल रही थीं। जुलाई में शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने दावा किया था कि यदि केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल होता है, तो महाराष्ट्र की राजनीति में भी बड़ा बदलाव हो सकता है।

राउत ने संभावना जताई थी कि ऐसी स्थिति में फडणवीस को केंद्र में जिम्मेदारी दी जा सकती है और महाराष्ट्र में बीजेपी के किसी वरिष्ठ नेता को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

BJP की नई टीम में बड़ा बदलाव, दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख; अमित मालवीय के पास IT की जिम्मेदारी

आगरा रोड पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से दारोगा समेत तीन की मौत

किसानों के लिए CM विजय का बड़ा ऐलान, 75 हजार रुपये तक का सहकारी कृषि ऋण होगा माफ

 


 

Spread the love

One thought on “CM पद छोड़ने की अटकलों पर फडणवीस का दो टूक जवाब, बोले- महाराष्ट्र की जिम्मेदारी निभाता रहूंगा”

Comments are closed.

Donald Trump
International Politics

ईरान के खिलाफ ट्रंप का सख्त रुख, परमाणु हथियार और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ा बयान

ईरान को ट्रंप का कड़ा संदेश Donald Trump Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और आगे भी यही नीति बनी […]

Spread the love
Read More
Saharanpur
Politics Uttar Pradesh

इमरान मसूद का वंदे मातरम पर बड़ा बयान, बोले- नहीं गाऊंगा, लेकिन सम्मान में खड़ा रहूंगा

Saharanpur: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। वंदे मातरम को लेकर दिए गए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान मसूद ने कहा कि वह वंदे मातरम नहीं गाएंगे, हालांकि इसके सम्मान में खड़े […]

Spread the love
Read More
New Delhi
National Politics

BJP की नई टीम में बड़ा बदलाव, दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख; अमित मालवीय के पास IT की जिम्मेदारी

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में किए गए इस बदलाव में डिजिटल और सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारियों में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा अमित मालवीय की भूमिका को […]

Spread the love
Read More