हरियाली अमावस्या आज, भगवान शिव की पूजा से बरसेगी कृपा

Lord Shiva

Lord Shiva हिंदू धर्म में सभी अमावस्या का महत्व होता है। परन्तु सावन माह भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में सावन माह की अमावस्या का महत्त्व और बढ़ जाता है।

सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं। हरियाली अमावस्या पर्यावरण के महत्व को भी दर्शाता है। सावन माह की इस तिथि पौधा लगाना शुभ माना गया है।

हरियाली अमावस्या के दिन कृषि उपकरणों की भी पूजा की जाती है। ये पर्व कृषि के महत्व को भी बताता है। हिन्दू धर्म में सावन का पूरा महीना पूजा पाठ के लिए उत्तम माना गया है। श्रावण के पूरे माह में भगवान शिव जी की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस माह में भक्त के ऊपर भगवान शिव की कृपा बरसती है।

हरियाली अमावस्या की तिथि

हिंदी पंचांग के अनुसार हर साल सावन मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या मनाई जाती है। इस साल हरियाली अमावस्या 12 अगस्त 2026 को होगी। पंचांग के अनुसार सावन की अमावस्या तिथि 12 अगस्त, बुधवार को सुबह 1 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी। वहीँ यह तिथि 12 अगस्त, बुधवार को रात 11 बजकर 06 मिनट तक मान्य होगी। ऐसे में उदया तिथि को मान्य करते हुए हरियाली अमास्या का व्रत 12 अगस्त को रखा जाएगा।

ये भी पढ़े

आज लगेगा दुर्लभ सूर्यग्रहण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

हरियाली अमावस्या का महत्व

हरियाली अमावस्या के दिन को पिंडदान और तर्पण के लिए अच्छा माना गया है। हरियाली अमावस्या का पर्व हमारे जीवन में पेड-पौधों के महत्व को बताता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पेड़-पौधा लगाना उत्तम होता है। कहा जाता है। इस दिन पेड़ पौधों को लगाने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। पेड़ पौधों के चलते वर्षा अधिक होती है। पर्यावरण स्वच्छ और साफ़ होता है।

हरियाली अमावस्या पर अवश्य करें ये काम

हरियाली अमावस्या के दिन निष्काम भाव से वृक्ष लगाने पर संतान की प्राप्ति होती है। क्योंकि वृक्ष को भी संतान के रूप में ही माना जाता है। हरियाली अमावस्या में पीपल का पेड़ लगाने से हमारी सारी इच्छाएं पूरी होती हैं। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि पीपल के वृक्ष पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का वास होता है। इसके पत्तों पर माता लक्ष्मी विराजमान रहती हैं। हरियाली अमावस्या के दिन अपने पितरों की शांति के लिए ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और दान दक्षिणा दें। इससे घर में सुख शांति और धन संपदा बढ़ती है। हरियाली अमावस्या का संबंध प्रकृति, पर्यावरण और वृक्षों से है। इस दिन वृक्ष लगाने से पितृ गण प्रसन्न होते हैं। हरियाली अमावस्या के दिन पीपल बरगद केला नींबू तुलसी आदि का वृक्षारोपण करना शुभ माना जाता है। इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है। घर धन-धान्य से परिपूर्ण होता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, 60 पैसे बढ़े दाम; ‘अनाथ एवं विधवा सेस’ लागू

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल

डोनाल्ड ट्रंप की जान को था खतरा! तुर्की में अचानक बदला गया विमान

CM शुभेंदु अधिकारी बाल-बाल बचे

ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग में एक करोड़ की रिश्वत का आरोप, CBI कोर्ट सख्त

‘मंगल मिलन’ में PM मोदी का स्वागत, NDA सांसदों ने तिरंगा लहराकर लगाए ‘वंदे मातरम’ के नारे

Spread the love

2 thoughts on “हरियाली अमावस्या आज, भगवान शिव की पूजा से बरसेगी कृपा”

Comments are closed.

Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

Kanpur: कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच जल्द ही एक नई दैनिक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More