‘मंगल मिलन’ में PM मोदी का स्वागत, NDA सांसदों ने तिरंगा लहराकर लगाए ‘वंदे मातरम’ के नारे

PM Modi News

PM Modi News : संसद में मंगलवार को NDA संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। संसद पुस्तकालय परिसर स्थित GMC बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित इस बैठक में NDA के कई सांसद और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के पहुंचते ही सांसदों ने हाथों में तिरंगा लेकर उनका स्वागत किया और ‘वंदे मातरम’ तथा ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

तिरंगे के साथ हुआ पीएम मोदी का स्वागत

NDA की इस बैठक को ‘मंगल मिलन’ नाम दिया गया था। नरेंद्र मोदी के बैठक स्थल पर पहुंचने के दौरान सांसदों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

बैठक में BJPअध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

ये भी पढें

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी के वादे से जुड़े मामले में गंभीर आरोप

सहयोगी दलों के नेता भी रहे मौजूद

NDA के सहयोगी दलों की ओर से भी कई प्रमुख नेता बैठक में पहुंचे। इनमें जनता दल के HD कुमारस्वामी, TDP के किंजरापु राम मोहन नायडू, RPI के रामदास अठावले, NCP के प्रफुल्ल पटेल और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा समेत अन्य नेता शामिल रहे।

बैठक में सरकार और गठबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। संसद सत्र के दौरान हर मंगलवार को NDA संसदीय दल की बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें सरकार की रणनीति और सदन के कामकाज को लेकर सांसदों के साथ विचार-विमर्श किया जाता है।

ये भी पढें

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर सचिन हुए निराश, विराट-रोहित ने भी की बात

मानसून सत्र में हंगामे का रहा असर

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ और 13 अगस्त को समाप्त होने वाला है। इस दौरान विपक्ष के विरोध और हंगामे के कारण कई बार दोनों सदनों की कार्यवाही प्रभावित हुई। लगातार व्यवधान के चलते संसद में विधायी कामकाज पर भी असर पड़ा। सत्ता पक्ष का आरोप रहा है कि विपक्ष महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा नहीं होने दे रहा, जबकि विपक्ष लगातार विभिन्न मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगता रहा है।

कई विधेयक बिना लंबी बहस के हुए पास

संसद के इस सत्र में पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 समेत कई विधेयक पारित किए गए। विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा में भी कुछ विधेयकों को मंजूरी मिली। हालांकि, विपक्ष ने सरकार पर पर्याप्त चर्चा के बिना विधेयक पारित कराने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, सरकार की ओर से विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने के आरोप लगाए गए।

NEET मुद्दे पर भी आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष

मानसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष ने NEET पेपर लीक से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। विपक्षी सांसदों ने परीक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मामलों पर सरकार से जवाब मांगा। बाद में NEET से जुड़े मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर भी विपक्ष ने चर्चा की मांग की। विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी तथा इस मुद्दे पर उनके बयान की मांग भी उठाई गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी के वादे से जुड़े मामले में गंभीर आरोप

भूटान पर चीन की नजर! कंवल सिब्बल ने खोली ड्रैगन की रणनीति, भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर सचिन हुए निराश, विराट-रोहित ने भी की बात

 

 

Spread the love

2 thoughts on “‘मंगल मिलन’ में PM मोदी का स्वागत, NDA सांसदों ने तिरंगा लहराकर लगाए ‘वंदे मातरम’ के नारे

Comments are closed.

UP BJP's new team
Politics

गोरखपुर समेत कई जिलों में जल्द घोषित होगी नई टीम, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

UP BJP’s new team : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश के कई सांगठनिक जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद अब उनकी नई टीम के गठन की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। इनमें गोरखपुर […]

Spread the love
Read More
Parliament Protest News
Politics

कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलीं- देश विरोधी ताकतों के हाथ में पड़ गए

Parliament Protest News: संसद के बाहर मंगलवार को NDA सांसदों के विरोध मार्च के दौरान BJP सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। NDA सांसदों का यह मार्च संसद लाइब्रेरी से मकर द्वार तक निकाला गया। इस दौरान सांसदों ने राहुल गांधी […]

Spread the love
Read More
CM Yogi
Politics Uttar Pradesh

रवि किशन की फिल्म और ‘कालीबाड़ी बाबा’ पर CM योगी का सवाल

गोरखपुर में CM योगी ने रवि किशन पर ली चुटकी CM Yogi Ravi Kishan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोरखपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई 1.80 किलोमीटर लंबी ग्रीन सिटी रोड का लोकार्पण किया। दो लेन की इस सड़क के उद्घाटन […]

Spread the love
Read More