हार्ट पेशेंट्स के लिए साबूदाना कितना सुरक्षित? जानें डॉक्टर की राय

Heart Patients Sabudana : साबूदाना हार्ट के मरीजों के लिए कितना सुरक्षित है? व्रत के दौरान साबूदाने से बनी खिचड़ी, खीर, वड़ा, चीला और डोसा खूब खाया जाता है। सावन और अन्य व्रत-त्योहारों के दौरान इसकी खपत भी बढ़ जाती है। लेकिन जिन लोगों को दिल से जुड़ी समस्या है, उनके मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या वे साबूदाना खा सकते हैं? इस सवाल का जवाब कार्डियोलॉजिस्ट और साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक डॉ. बिमल छाजेर ने अपने एक यूट्यूब वीडियो में दिया है।

साबूदाना में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

डॉ. बिमल छाजेर के मुताबिक, साबूदाना मुख्य रूप से स्टार्च यानी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा बहुत कम होती है। इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल भी नहीं होता। यही वजह है कि साबूदाना खाने से शरीर को जल्दी ऊर्जा मिल सकती है, लेकिन इसे पोषक तत्वों से भरपूर भोजन नहीं माना जा सकता।

क्या हार्ट के लिए नुकसानदायक है साबूदाना?

डॉ. छाजेर के अनुसार, साबूदाना सीधे तौर पर हार्ट के लिए नुकसानदायक नहीं है। इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता, इसलिए यह सीधे तौर पर बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाला भोजन नहीं है। हालांकि, इसमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन वजन बढ़ाने में योगदान कर सकता है। खासकर जिन लोगों का वजन पहले से ज्यादा है या ब्लड शुगर नियंत्रित नहीं रहता, उन्हें साबूदाना सीमित मात्रा में खाने या इससे बचने की सलाह दी जाती है। इसलिए इसे हार्ट के लिए कोई खास फायदेमंद खाद्य पदार्थ भी नहीं माना जा सकता।

हार्ट के मरीज कैसे खाएं साबूदाना?

अगर हार्ट पेशेंट साबूदाना खाना चाहते हैं तो इसे कुछ हेल्दी चीजों के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। साबूदाने की खिचड़ी या अन्य डिश में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर सामग्री जैसे गाजर, शिमला मिर्च और दाल आदि शामिल की जा सकती हैं। इससे भोजन की पोषण गुणवत्ता बेहतर हो सकती है। डॉ. छाजेर के मुताबिक, साबूदाना ज्वार, रागी और बाजरा जैसे साबुत अनाज का विकल्प नहीं है। इसलिए हार्ट के मरीजों को रोजाना की डाइट में साबूदाने की जगह पोषक तत्वों और फाइबर से भरपूर अनाज को प्राथमिकता देनी चाहिए।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, 13 अगस्त से सख्त चेकिंग शुरू

Spread the love

Health

फिट दिखने वाली महिलाओं को भी क्यों आ रहा हार्ट अटैक? जानें बड़े कारण

Heart Attack in Women  : आज के दौर में फिटनेस को लेकर महिलाओं में जागरूकता तेजी से बढ़ी है। महिलाएं नियमित एक्सरसाइज करती हैं, शारीरिक रूप से एक्टिव रहती हैं और फिट रहने के लिए अपनी डाइट पर भी ध्यान देती हैं। इसके बावजूद कम उम्र में हार्ट से जुड़ी समस्याओं के मामले सामने आ […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Health homeslider Uttar Pradesh

बोले ब्रजेश: मरीज को पता होना चाहिए कौन सी दवा ले रहा है

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक की बड़ी पहल देशज भाषा में मरीजों से बात करें चिकित्सक Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से मरीजों के लिए दवाओं और जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मरीज को यह जानकारी […]

Spread the love
Read More
Ovarian
Health

महिलाएं सावधान! गैस-कब्ज समझकर इग्नोर न करें ये छह लक्षण

Ovarian महिलाओं में पेट से जुड़ी कई परेशानियां आम मानी जाती हैं। गैस, ब्लोटिंग, कब्ज या जल्दी पेट भरने जैसी समस्याओं को अक्सर खान-पान, पीरियड्स या तनाव से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन अगर ये दिक्कतें बार-बार हो रही हैं, लगातार बनी हुई हैं या इनके साथ पेट और पेल्विक एरिया में दर्द जैसे लक्षण […]

Spread the love
Read More