21 अगस्त को थिएटर में दिखेगा भाईजान का दमदार अंदाज

Seven Dogs Release Date

‘मातृभूमि’ से पहले थिएटर में दिखेंगे सलमान खान

Seven Dogs Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ के सिनेमाघरों में आने से पहले ही फैंस को बड़े पर्दे पर भाईजान की झलक देखने का मौका मिलने वाला है। सलमान खान और संजय दत्त के कैमियो से सजी अरबी फिल्म ‘सात डॉग्स’ भारत में 21 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही है।

फिल्म को लेकर सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का नया टीजर शेयर किया, जिसमें सलमान खान और संजय दत्त का दमदार अंदाज नजर आ रहा है। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों और खासकर सलमान के फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

सात डॉग्समें नजर आएंगे सलमान और संजय

आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह के निर्देशन में बनी ‘सात डॉग्स’ एक एक्शन से भरपूर अरबी फिल्म है। इसमें अहमद एज, करीम अब्देल अजीज और मोनिका बेलुची प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का कैमियो है।

ये भी पढें

Khatron Ke Khiladi 15 से पहले हफ्ते ही बाहर हुए विशाल आदित्य सिंह, फैंस हुए निराश

फिल्म के इंटरनेशनल रिलीज के दौरान भी सलमान और संजय दत्त से जुड़ा एक एक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में दोनों सितारों का दमदार अंदाज देखने को मिला था। अब भारत में फिल्म की रिलीज का ऐलान होने के बाद फैंस उनके कैमियो को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

मातृभूमिसे पहले मिलेगा सलमान का एक्शन डोज

सलमान खान की अगली बड़ी फिल्मों में ‘मातृभूमि’ का नाम शामिल है। हालांकि, फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस को उससे पहले ही सलमान खान को थिएटर में देखने का मौका मिल जाएगा। ‘सात डॉग्स’ 21 अगस्त 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं सलमान खान इन दिनों अपनी दूसरी बड़ी फिल्म SVC63 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के गानों को लेकर भी दर्शकों के बीच अभी से काफी चर्चा देखने को मिल रही है।

संजय दत्त के पास भी कई बड़े प्रोजेक्ट

संजय दत्त के लिए भी आने वाला समय काफी व्यस्त रहने वाला है। ‘सात डॉग्स’ के अलावा उनके पास ‘बाप’ और ‘खलनायक रिटर्न्स’ जैसी चर्चित फिल्में हैं। हाल के वर्षों में संजय दत्त ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में उनके किरदार को भी दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया है। अब सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी को एक बार फिर ‘सात डॉग्स’ में देखने का मौका मिलने वाला है। ऐसे में 21 अगस्त को रिलीज होने जा रही यह अरबी फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितना असर छोड़ती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, हाउस-टैक्स और वाटर टैक्स बकाएदारों को OTS से राहत

बस्तर का सबसे पुराना शिवधाम है पाथरी

यूएन में भारत का सुझावः सूडान की शिक्षा के लिए अपनाएं ‘दीक्षा’ मॉडल

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 43 अंकों की बढ़त

पति ने चैट्स देखे तो उड़े होश! पत्नी पर प्रेमी संग हत्या की साजिश का आरोप

 

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More