सावन के दूसरे सोमवार पर सोम प्रदोष का खास संयोग, जानें शिव पूजा के आसान उपाय

Sawan Som Pradosh 2026

Sawan Som Pradosh 2026 : सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस बार 10 अगस्त 2026 को सावन के दूसरे सोमवार के साथ प्रदोष व्रत का भी संयोग बन रहा है। सोमवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से सुख-समृद्धि, सौभाग्य और वैभव की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि सोम प्रदोष के दिन श्रद्धापूर्वक किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन की परेशानियों को दूर करने में सहायक हो सकते हैं।

धन-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं या धन-संपत्ति में वृद्धि की कामना रखते हैं, तो सोम प्रदोष के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर एक एकाक्षी नारियल लें। इसे घर के मंदिर में स्थापित करें और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद नारियल पर भी पुष्प, धूप और दीप अर्पित कर पूजा करें। इसे मंदिर में ही रखा रहने दें।

मानसिक तनाव से राहत

मानसिक अशांति और तनाव से मुक्ति की कामना रखने वाले लोग इस दिन दो मुखी रुद्राक्ष की पूजा करके धारण कर सकते हैं। साथ ही शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का ध्यान करें।

ये भी पढें

सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर गरमाई पंजाब की सियासत

व्यापार में तरक्की के लिए

व्यापार में उन्नति और आर्थिक स्थिरता के लिए 11 कौड़ियां लेकर उन्हें भगवान शिव के मंदिर में रखें। पूजा-अर्चना के बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपने ऑफिस या व्यापारिक प्रतिष्ठान की तिजोरी अथवा कैश बॉक्स में रखा जा सकता है।

सुखी जीवन के लिए शिव मंत्र का जाप

सोम प्रदोष की शाम शांत स्थान पर बैठकर भगवान शिव का ध्यान करें और ‘ॐ शिवाय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें। इसके बाद शिव मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करें और सुखी जीवन की प्रार्थना करें।

मान-सम्मान बढ़ाने के लिए

समाज में मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ाने की इच्छा रखने वाले भक्त सोम प्रदोष पर शिवलिंग पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए धतूरा और बेलपत्र अर्पित कर सकते हैं।

 

Sawan somwar 1785901032040

दांपत्य जीवन में प्रेम के लिए

पति-पत्नी के बीच प्रेम और मधुरता बनाए रखने के लिए दूध में थोड़ा केसर और पुष्प मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने की धार्मिक मान्यता है। अविवाहित लोग भी अच्छे वैवाहिक जीवन की कामना के लिए यह उपाय कर सकते हैं।

नकारात्मकता से बचाव

बुरी नजर से बचाव की कामना रखने वाले लोग जौ के आटे की रोटियां बनाकर गाय के बछड़े को खिला सकते हैं। इसके बाद हाथ जोड़कर भगवान शिव से सकारात्मकता और सुख-शांति की प्रार्थना करें।

रिश्ते को मजबूत करने के लिए

प्रेम संबंध में मजबूती की कामना रखने वाले लोग दो गोमती चक्र मंदिर में रखकर धूप-दीप और पुष्प से पूजा कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें लाल कपड़े की पोटली में बांधकर अपने पास रखने की मान्यता है।

ये भी पढें

‘ना मेरे को कोई चुम्मा-वुम्मा दिया…’, उदित नारायण पर कुमार सानू का मजेदार बयान

सफलता के लिए विशेष उपाय

किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता की इच्छा हो तो शाम के समय शिव मंदिर में पांच अलग-अलग रंगों से छोटी गोल रंगोली बनाएं। उसके बीच घी का दीपक जलाकर भगवान शिव से अपने कार्य की सफलता के लिए प्रार्थना करें।

मन की शांति के लिए 108 बार मंत्र जाप

अगर मन बार-बार अशांत रहता है, तो शाम को भगवान शिव की प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके लिए रुद्राक्ष की माला का प्रयोग किया जा सकता है। माला उपलब्ध न होने पर करमाला से भी मंत्र की गिनती की जा सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘ना मेरे को कोई चुम्मा-वुम्मा दिया…’, उदित नारायण पर कुमार सानू का मजेदार बयान

झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, विधानसभा की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी; पुलिस ने खदेड़ा

नेपाल बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक पकड़ा गया, चीनी पासपोर्ट से मचा हड़कंप

 

 

Spread the love

2 thoughts on “सावन के दूसरे सोमवार पर सोम प्रदोष का खास संयोग, जानें शिव पूजा के आसान उपाय

Comments are closed.

Anant Chaturdashi 2026
homeslider Religion

अनंत चतुर्दशी कल, हिंदुओं जैनियों के लिए है महत्वपूर्ण

Anant Chaturdashi 2026: अनंत चतुर्दशी (जिसे अनंत चौदस भी कहा जाता है) सनातन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है, जो मुख्य रूप से भगवान विष्णु के अनंत (शाश्वत) रूप को समर्पित है। यह हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चौदहवें दिन (चतुर्दशी तिथि) को मनाया जाता है। इस पर्व का […]

Spread the love
Read More
Barabanki
Religion

श्राद्ध क्यों किया जाता है तर्पण का क्या है महत्व

Barabanki: भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से पित्रों के दिन प्रारंभ हो जाते है जो अश्वनी (कुआर) कृष्ण पक्ष तक रहता है जो पितृ पक्ष के नाम से प्रख्यात है इन दिनों में मनुष्यों को क्या करना चाहिए। कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होगे घरेलू उपयोगी वस्तु अन्य बड़े कार्य या इलेट्रॉनिक भूमि सामग्री नया कार्य वर्जित […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More