झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, विधानसभा की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी; पुलिस ने खदेड़ा

Ranchi

Ranchi :  झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच करीब पांच घंटे तक चली मैराथन बैठक के बावजूद कई अहम मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद छात्रों ने सोमवार को पूर्व निर्धारित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

आंदोलनकारी छात्र संगठनों ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ने और किसी भी तरह के बहकावे में नहीं आने की अपील की थी। छात्रों को सुबह 10 बजे से पहले पुरानी विधानसभा के पास जुटने के लिए कहा गया था। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने समूह बनाकर नई विधानसभा की ओर पैदल मार्च शुरू किया।

विधानसभा परिसर के पास जुटे प्रदर्शनकारी

विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। नई विधानसभा के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने विधानसभा परिसर के करीब 750 मीटर के दायरे में, झारखंड हाईकोर्ट को छोड़कर, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू की है।

ये भी पढें

नेपाल बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक पकड़ा गया, चीनी पासपोर्ट से मचा हड़कंप

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा परिसर के पास पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने की कार्रवाई भी की। इससे मौके पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।

रविवार को सरकार और छात्रों के बीच हुई लंबी बातचीत

विधानसभा घेराव से एक दिन पहले रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीन दौर की बातचीत हुई। करीब पांच घंटे तक चली इस बैठक में परीक्षा और नियुक्तियों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा वार्ता में शामिल हुए। सरकार का दावा है कि छात्रों की करीब 98 फीसदी मांगों को स्वीकार कर लिया गया है।

ये भी पढें

जीत में सबसे ज्यादा शतक, विराट कोहली टॉप पर

इन मांगों पर सरकार ने लिया फैसला

सरकार के अनुसार, 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा और ACF परीक्षा को रद्द करने, TDPL एजेंसी की ओर से आयोजित परीक्षाओं की जांच कराने तथा परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित करने जैसे कदमों पर सहमति बनी है।

हालांकि छात्रों की ओर से कई प्रमुख मुद्दों को लेकर अब भी असहमति जताई जा रही है। यही वजह है कि बातचीत के बावजूद आंदोलन खत्म नहीं हुआ और छात्रों ने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम जारी रखा।

छात्रों की अपील- शांतिपूर्ण रहे प्रदर्शन

आंदोलनकारी संगठनों ने अपने साथियों से किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने और पुलिस या सुरक्षा बलों के साथ टकराव से बचने की अपील की है। छात्रों से कहा गया है कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के सामने रखें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

जीत में सबसे ज्यादा शतक, विराट कोहली टॉप पर

अदाणी ग्रुप रचेगा इतिहास पांच साल में करेगा ₹10 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश

गढ़चिरौली में दर्दनाक हादसा! सांप के डसने से तीन छात्राओं ने तोड़ा दम…

सऊदी अरब में आग का कहर, सोफा फैक्ट्री में 16 बांग्लादेशी मजदूरों की मौत

 

 

Spread the love

2 thoughts on “झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, विधानसभा की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी; पुलिस ने खदेड़ा

Comments are closed.

New Delhi
Politics

Form 6 में बदलाव को लेकर विवाद, CEC ज्ञानेश कुमार पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला

New Delhi: चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान लिए गए कुछ फैसलों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। खास तौर पर मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले Form 6 में किए गए बदलाव को लेकर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की आपत्तियों की रिपोर्ट […]

Spread the love
Read More
National Politics

ट्रंप-शी मुलाकात पर उदित राज का मोदी सरकार पर हमला

New Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का वॉशिंगटन पहुंचने पर ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। यह स्वागत इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपतियों द्वारा विदेशी नेताओं का एयरपोर्ट पर व्यक्तिगत स्वागत करना सामान्य प्रोटोकॉल नहीं माना जाता। शी जिनपिंग 23 सितंबर से तीन […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

जमीन कब्जे की शिकायत पर सख्त हुए CM योगी, दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi: बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। दूर-दराज से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत सामने आने पर CM योगी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों […]

Spread the love
Read More