‘ना मेरे को कोई चुम्मा-वुम्मा दिया…’, उदित नारायण पर कुमार सानू का मजेदार बयान

Kumar Sanu Udit Narayan

उदित नारायण के किस विवाद पर कुमार सानू का तंज

Kumar Sanu Udit Narayan: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू 90 के दशक के उन मशहूर गायकों में शामिल हैं, जिनकी आवाज ने कई सुपरहिट गानों को यादगार बनाया। दोनों सिर्फ अच्छे गायक ही नहीं, बल्कि लंबे समय से एक-दूसरे के दोस्त भी हैं। यही वजह है कि दोनों अक्सर एक-दूसरे की टांग खींचते भी नजर आते हैं। अब कुमार सानू ने उदित नारायण के पुराने किस विवाद को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

अब एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कुमार सानू से उनकी फीमेल फैन-फॉलोइंग को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “ना मेरे को कोई चुम्मा-वुम्मा दिया, ना ही मैंने किसी को किया। ना तो मैंने चुम्मा दिया, ना लिया। मैंने वो सब नहीं किया।” कुमार सानू का यह बयान सीधे तौर पर उदित नारायण के विवाद की ओर इशारा करता नजर आया और अब उनका यह अंदाज चर्चा में है।

कभी दोनों सिंगर्स के बीच थी राइवलरी

आज भले ही कुमार सानू और उदित नारायण अच्छे दोस्त हैं, लेकिन 90 के दशक में दोनों के बीच कथित राइवलरी की खूब चर्चा होती थी। उस दौर में दोनों बॉलीवुड के टॉप मेल प्लेबैक सिंगर्स में शामिल थे और एक-दूसरे के मजबूत कॉम्पटीटर माने जाते थे। कुमार सानू ने जहां ‘आशिकी’ जैसे फिल्मों के गानों से अपनी अलग पहचान बनाई, वहीं उदित नारायण की आवाज भी 90 के दशक के कई रोमांटिक और सुपरहिट गानों की पहचान बन गई।

ये भी पढें

जीत में सबसे ज्यादा शतक, विराट कोहली टॉप पर

हालांकि, वक्त के साथ दोनों के बीच कथित प्रतिस्पर्धा खत्म हो गई और आज दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे की तारीफ करते और मजाक करते भी नजर आते हैं। दरअसल, पिछले साल उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में वह एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक महिला फैन को लिप पर किस करते नजर आए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद सिंगर को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

उदित नारायण ने विवाद पर क्या कहा था?

उदित नारायण के किस विवाद की बात करें तो वायरल वीडियो के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू में इस पूरे विवाद पर सफाई दी थी। उदित ने कहा था कि उन्होंने अपने जीवन और करियर में ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे उन्हें, उनके परिवार या देश को शर्मिंदगी उठानी पड़े।

उन्होंने यह भी कहा था कि उनके और उनके फैंस के बीच बेहद गहरा और पवित्र रिश्ता है। सिंगर के मुताबिक, वायरल वीडियो में जो नजर आया, वह उनके और उनके प्रशंसकों के बीच के प्यार की एक झलक थी। उन्होंने कहा था कि फैंस उनसे प्यार करते हैं और वह भी अपने फैंस से उतना ही प्यार करते हैं।

90s की आवाजें आज भी हैं लोगों के दिलों में

कुमार सानू और उदित नारायण दोनों ने 90 के दशक में हिंदी फिल्म संगीत को एक नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाई। दोनों की आवाज आज भी करोड़ों लोगों की यादों और पसंदीदा गानों से जुड़ी हुई है। उस विवादित वीडियो में जो आपने देखा, वह मेरे और मेरे फैन्स के बीच के प्यार की ही एक झलक थी। वे मुझसे प्यार करते हैं और मैं उनसे और भी ज्यादा प्यार करता हूं।”

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

झारखंड में छात्र आंदोलन तेज, विधानसभा की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी; पुलिस ने खदेड़ा

नेपाल बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक पकड़ा गया, चीनी पासपोर्ट से मचा हड़कंप

जीत में सबसे ज्यादा शतक, विराट कोहली टॉप पर

अदाणी ग्रुप रचेगा इतिहास पांच साल में करेगा ₹10 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश

गढ़चिरौली में दर्दनाक हादसा! सांप के डसने से तीन छात्राओं ने तोड़ा दम…

 

Spread the love

One thought on “‘ना मेरे को कोई चुम्मा-वुम्मा दिया…’, उदित नारायण पर कुमार सानू का मजेदार बयान”

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More