छात्रों के प्रदर्शन के बीच झारखंड में बड़ा एक्शन, JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते गिरफ्तार

Former JPSC Chairman arrested

Former JPSC Chairman arrested : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच राज्य में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक से जुड़े मामले की जांच के तहत की गई है।

सीआईडी की कार्रवाई से बढ़ी हलचल

मामले में एल खियांग्ते की गिरफ्तारी को जांच की दिशा में अहम कार्रवाई माना जा रहा है। इससे पहले सीआईडी इस प्रकरण में डिप्टी परीक्षा नियंत्रक समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी की ओर से अब तक कुल 20 गिरफ्तारियां किए जाने की जानकारी सामने आई है।

एल खियांग्ते ने 22 जुलाई को JPSC अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने उनसे कई दौर में पूछताछ की। बताया जा रहा है कि 28 जुलाई से उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली जा रही थी। अब जांच आगे बढ़ने के साथ उनकी गिरफ्तारी की गई है।

ये भी पढें

उंगलियां चटकाना बीमारी नहीं, ज्यादा जोर से चटकाने पर हो सकता है नुकसान

JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा

इस मामले में JPSC से जुड़े घटनाक्रम तेजी से बदले हैं। रविवार को आयोग के तीनों सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तीनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए।

इससे पहले CID ने तीनों सदस्यों को कथित परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। इन सदस्यों की नियुक्ति सितंबर 2021 में हुई थी।

छात्रों की मांग, CBI से हो जांच

झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रमुख मांगों में पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग भी शामिल है।

ये भी पढें

15 अगस्त से पहले सोनौली बॉर्डर हाई अलर्ट, DM-SP ने संभाली कमान

छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और कथित गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। विधानसभा घेराव के मद्देनजर रांची में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।

ED ने भी शुरू की जांच

इस मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री भी हो चुकी है। एजेंसी ने झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े आर्थिक पहलुओं की जांच शुरू की है। बताया गया है कि ED ने झारखंड पुलिस की CID द्वारा दर्ज प्राथमिकी और अन्य शिकायतों का संज्ञान लिया है। इसके बाद धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

जांच में सामने आए तथ्यों पर रहेगी नजर

JPSC और JSSC से जुड़ी कथित अनियमितताओं का मामला अब कई स्तरों पर जांच के दायरे में है। सीआईडी की कार्रवाई के साथ ED की जांच और छात्रों के लगातार आंदोलन के कारण यह मामला और गंभीर हो गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

फर्जी पहचान से 25 शादियां और करोड़ों की ठगी का आरोप, अनुज त्रिवेदी पर शिकंजा कसने की तैयारी

छात्रों के प्रदर्शन के बीच झारखंड में बड़ा एक्शन, JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते गिरफ्तार

उंगलियां चटकाना बीमारी नहीं, ज्यादा जोर से चटकाने पर हो सकता है नुकसान

 

 


 

Spread the love

One thought on “छात्रों के प्रदर्शन के बीच झारखंड में बड़ा एक्शन, JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते गिरफ्तार”

Comments are closed.

Jharkhand

खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात भीषण हादसा, कार सवार तीन अन्य लोगों ने भी गंवाई जान रंजन कुमार सिंह   JharkhandNews :  झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More