डॉक्टरों की हड़ताल पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तुरंत काम पर लौटें वरना होगी कार्रवाई

Maharashtra Doctors' Strike

Maharashtra Doctors’ Strike : महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर बंबई हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी आंदोलन या विरोध प्रदर्शन की वजह से मरीजों की जान जोखिम में नहीं डाली जा सकती। कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) ने हड़ताल समाप्त करने का आश्वासन दिया है।

यह विवाद राज्य सरकार के उस फैसले को लेकर शुरू हुआ, जिसमें होम्योपैथिक चिकित्सकों को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (MMC) के तहत पंजीकरण कराने और निर्धारित नियमों के तहत एलोपैथिक दवाएं लिखने की अनुमति देने का प्रावधान किया गया। इसी फैसले के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।

ये भी पढें

झांसी हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की दर्दनाक मौत, आखिरी शब्द थे- ‘मुझे बचा लो’

मरीजों की जान से खिलवाड़ नहीं कर सकते: हाईकोर्ट

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखड़ की खंडपीठ ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों को तुरंत काम पर लौटने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि विरोध करना सभी का अधिकार है, लेकिन यह अधिकार मरीजों की जिंदगी से बड़ा नहीं हो सकता। कोर्ट ने कहा कि राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में हजारों मरीज इलाज के लिए डॉक्टरों पर निर्भर हैं। यदि हड़ताल की वजह से किसी मरीज की जान चली जाती है, तो उसकी भरपाई संभव नहीं होगी।

डॉक्टरों की हड़ताल
डॉक्टरों की हड़ताल

वेतन रोकने तक की दी चेतावनी

सुनवाई के दौरान अदालत ने चेतावनी दी कि यदि डॉक्टर तुरंत काम पर नहीं लौटे तो उनके वेतन पर रोक लगाने जैसे कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। कोर्ट ने सवाल किया कि यदि आंदोलन सफल भी हो जाए, लेकिन इस दौरान मरीजों की मौत हो जाए, तो क्या उन्हें दोबारा जीवित किया जा सकता है? अदालत ने कहा कि डॉक्टरों का पेशा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। ऐसे में चिकित्सा सेवाओं को पूरी तरह बंद करना उचित नहीं माना जा सकता।

ये भी पढें

 संदिग्ध हालात में एक युवक का शव खड़ी कार में मिला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

कोर्ट की फटकार के बाद खत्म होगी हड़ताल

अदालत की सख्त टिप्पणियों के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता एस.यू. कामदार और MARD के अध्यक्ष डॉ. अथर्व शिंदे ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि डॉक्टर अपनी हड़ताल समाप्त कर देंगे और जल्द ही सामान्य सेवाएं बहाल की जाएंगी।

भविष्य के लिए बनेंगे दिशानिर्देश

हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विनीत नाइक और अधिवक्ता अमोघ सिंह को न्यायमित्र नियुक्त किया है। अदालत ने उन्हें ऐसी याचिका तैयार करने को कहा है, जिससे भविष्य में डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान आवश्यक चिकित्सा सेवाएं बाधित न हों और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कोर्ट ने यह भी संज्ञान लिया कि प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने भविष्य में आईसीयू सेवाएं भी बंद करने की चेतावनी दी थी। अदालत ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में गंभीर मरीजों की जान खतरे में नहीं पड़नी चाहिए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

 संदिग्ध हालात में एक युवक का शव खड़ी कार में मिला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

हवाई सुरक्षा पर छिड़ी सियासी जंग, ATF को लेकर केजरीवाल और मालवीय आमने-सामने

अखिलेश की फिल्म धुरंधर पर नाराजगी के सियासी मायने

Spread the love

One thought on “डॉक्टरों की हड़ताल पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तुरंत काम पर लौटें वरना होगी कार्रवाई”

Comments are closed.

Threat of an attack on Mumbai
Maharastra

स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, मेयर को मिला हमले की धमकी वाला मेल; पुलिस जांच में जुटी

Threat of an attack on Mumbai :  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्वतंत्रता दिवस से पहले एक धमकी भरे ई-मेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को भेजे गए इस संदेश में शहर में हमले की चेतावनी दी गई है। ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा […]

Spread the love
Read More
Patna road accident
Crime News homeslider National

पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, बस समेत कई गाड़ियां फूंकीं; पत्रकारों और पुलिस पर हमला

Patna road accident :  बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात अचानक हिंसक हो गए। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर बवाल किया। आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना में शामिल बस को आग के हवाले कर दिया। इसके […]

Spread the love
Read More
Political
Analysis homeslider Politics

अखिलेश की फिल्म धुरंधर पर नाराजगी के सियासी मायने

Political सिनेमा और राजनीति का रिश्ता हमेशा से गहरा रहा है, लेकिन जब परदे की कहानियां सीधे तौर पर चुनावी मैदान के समीकरणों और राजनीतिक दलों के इतिहास को प्रभावित करने लगें, तो सियासत गरमाना लाजिमी है। हाल ही में रिलीज हुई बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करने वाली फिल्म धुरंधर को लेकर समाजवादी […]

Spread the love
Read More