पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, बस समेत कई गाड़ियां फूंकीं; पत्रकारों और पुलिस पर हमला

Patna road accident

Patna road accident :  बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात अचानक हिंसक हो गए। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर बवाल किया। आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना में शामिल बस को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद हिंसा बढ़ती चली गई और कई अन्य वाहनों को भी आग लगा दी गई। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों को भी पीछे हटना पड़ा। इस दौरान कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर भी हमला किया गया।

युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा

घटना पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के पटना सिटी इलाके की है। जानकारी के अनुसार, सड़क पार कर रहे 26 वर्षीय मनीष कुमार को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।

ये भी पढें

बदल रहा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट, अब दुनिया खरीदेगी ड्रोन, रडार और स्मार्ट हथियार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। युवक की मौत से नाराज भीड़ ने बस को घेर लिया और उसमें आग लगा दी।

कई वाहन फूंके, पुलिस और दमकल पर भी हमला

बस में आग लगने के बाद हालात और बिगड़ गए। उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन जीप समेत कई अन्य वाहनों और मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया। आग बुझाने पहुंची दमकल की टीम को भी विरोध का सामना करना पड़ा और उन्हें बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव और धक्का-मुक्की की घटनाएं हुईं। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि कुछ पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए पीछे हटना पड़ा। बाद में कई थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया।

ये भी पढें

SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने रखा पक्ष

पत्रकारों पर भी हमला

घटना की कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को भी उग्र भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। कुछ पत्रकारों के साथ मारपीट की गई, जबकि एक टीवी चैनल के पत्रकार की माइक आईडी भी छीन ली गई। जानकारी के मुताबिक कुछ मीडिया कर्मियों की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया गया। एएसपी राज कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार युवक की मौत बस की चपेट में आने से हुई थी। हादसे के बाद कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो गए और उन्होंने हिंसा फैलाते हुए कई वाहनों में आग लगा दी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने रखा पक्ष

डॉक्टरों की हड़ताल पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तुरंत काम पर लौटें वरना होगी कार्रवाई

टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

झांसी हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की दर्दनाक मौत, आखिरी शब्द थे- ‘मुझे बचा लो’

2 thoughts on “पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, बस समेत कई गाड़ियां फूंकीं; पत्रकारों और पुलिस पर हमला”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों […]

Read More
National Politics

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार: CM योगी

पुलिस विभाग में 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CM बोले- पहले आवेदन कोई करता था, परीक्षा कोई देता था और नौकरी किसी तीसरे को मिलती थी साढ़े नौ साल में 9.5 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अकेले पुलिस में 2.30 लाख भर्तियां दीपावली के बाद […]

Read More