संदिग्ध हालात में एक युवक का शव खड़ी कार में मिला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

Ashiana Police Investigation

दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को दी जानकारी

मौत कैसे हुई पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

ए अहमद सौदागर

Ashiana Police Investigation: आशियाना थाना क्षेत्र के सालेह नगर चौराहे के खड़ी कार के भीतर गुरुवार देर रात एक युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और और लॉक पड़ी कार का दरवाजा तोड़वाकर अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस शव को बाहर निकलवाकर मामले की छानबीन शुरू की।

पुलिस के मुताबिक मृतक की जेब से मिले आई कार्ड के आधार पर शव की पहचान जनपद रायबरेली व हाल पता आशियाना क्षेत्र स्थित पवनपुरी देवी खेड़ा किराए का मकान निवासी 36 वर्षीय ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र उदयभान सिंह के रूप में हुई। आंशका जताई जा रही है कि ज्ञानेंद्र की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। पुलिस का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

आशियाना थाना क्षेत्र के सालेह नगर चौराहे के पास यूपी 32 बीबी 8989 नंबर की कार लावारिस हालत में खड़ी देख देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गुरुवार देर रात पुलिस को दी। कार के भीतर काफी दुर्गंध आ रही थी। खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर कार का दरवाजा तोड़वाकर अंदर देखा तो एक युवक की लाश पड़ी है।

ये भी पढें

अवध ग्रीन कट पर भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से दो 19 वर्षीय युवकों की मौत

यह माजरा देख पुलिस और आसपास के लोगों के होश उड़ गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही थी कि तभी मृतक की जेब से एक पहचान पत्र मिला, जिससे उसकी पहचान रायबरेली जिले के निराला नगर हनुमान मंदिर के पास व हाल पता आशियाना क्षेत्र स्थित पवनपुरी देवी खेड़ा निवासी 36 वर्षीय ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र उदयभान सिंह के रूप में हुई।

खबर पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के भाई सतीवेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके भाई पवनपुरी देवी खेड़ा में किराए के मकान में रहकर KiSSht नामक डिजिटल लेंडिंग (फिटनेस) कंपनी में कार्यरत थे और पर्सनल लोन एवं डिजिटल ऋण उपलब्ध कराते थे।

बताया जा रहा है कि मृतक के पास करीब ढाई साल की एक बेटी है। पुलिस के मुताबिक परिजनों की मौजूदगी में मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आसपास के लोग युवक के साथ कोई अनहोनी होने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

हवाई सुरक्षा पर छिड़ी सियासी जंग, ATF को लेकर केजरीवाल और मालवीय आमने-सामने

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 40 साल पुराने बोफोर्स रिश्वत मामले की आखिरी याचिका भी खारिज

ईरान का बड़ा प्लान! होर्मुज जलडमरूमध्य से US-इजरायल के जहाजों पर रोक की तैयारी, 20% जुर्माने का प्रस्ताव

पीजीआई: अलग-अलग ब्रांडों की अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का राजफाश, एक तस्कर गिरफ्तार

15 अगस्त के भाषण को लेकर अभिजीत दीपके की PM मोदी से अपील

 

Spread the love

One thought on “ संदिग्ध हालात में एक युवक का शव खड़ी कार में मिला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी”

Comments are closed.

Patna road accident
Crime News homeslider National

पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, बस समेत कई गाड़ियां फूंकीं; पत्रकारों और पुलिस पर हमला

Patna road accident :  बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात अचानक हिंसक हो गए। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर बवाल किया। आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना में शामिल बस को आग के हवाले कर दिया। इसके […]

Spread the love
Read More
India vs Sri Lanka
Sports Uttar Pradesh

टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

श्रीलंका इलेवन ने पहले दिन दिखाई मजबूती India vs Sri Lanka Warm-up Match: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले खेले जा रहे तीन दिवसीय वार्मअप मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। शुक्रवार को शुरू हुए इस […]

Spread the love
Read More
Aaban Ahmed road accident
National Politics Uttar Pradesh

झांसी हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की दर्दनाक मौत, आखिरी शब्द थे- ‘मुझे बचा लो’

Aaban Ahmed road accident : माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की झांसी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को हुए इस हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है, जबकि […]

Spread the love
Read More