
Aaban Ahmed road accident : माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की झांसी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को हुए इस हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है, जबकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने हाईवे पर पड़े मलबे और अचानक सामने आए मवेशी की भी आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब हल्की बारिश के बीच तेज गति से दौड़ रही क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई बार पलटते हुए करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ये भी पढें
झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार दुर्घटना का मुख्य कारण सामने आया है। हालांकि सभी पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है और तकनीकी रिपोर्ट के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।
सिर में धंस गए इंजन के पुर्जे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में आबान के सिर में इंजन के पुर्जे धंस गए थे, जबकि उसके हाथ-पैर भी बुरी तरह टूट गए थे। चालक की भी हालत लगभग ऐसी ही थी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद कार के सभी दरवाजे लॉक हो गए, जिससे अंदर फंसे लोगों को निकालना बेहद मुश्किल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने लोहे के सब्बल से शीशे और दरवाजे तोड़कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार के अंदर और आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था।
ये भी पढें
हवाई सुरक्षा पर छिड़ी सियासी जंग, ATF को लेकर केजरीवाल और मालवीय आमने-सामने
‘मेरा नाम आबान है… मुझे बचा लो’
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो कार के अंदर से चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। आगे की सीट पर बैठे युवक के मुंह से खून निकल रहा था। उसने धीमी आवाज में कहा, “मेरा नाम आबान है… मुझे बचा लो।”
इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन कार के दरवाजे लॉक होने के कारण सफलता नहीं मिली। कुछ ही देर बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक आबान और चालक दम तोड़ चुके थे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
हवाई सुरक्षा पर छिड़ी सियासी जंग, ATF को लेकर केजरीवाल और मालवीय आमने-सामने
अखिलेश की फिल्म धुरंधर पर नाराजगी के सियासी मायने
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 40 साल पुराने बोफोर्स रिश्वत मामले की आखिरी याचिका भी खारिज
दिल्ली-NCR में सुबह से झमाझम बारिश, हिमाचल में लैंडस्लाइड का कहर; कई राज्यों में IMD का अलर्ट


One thought on “झांसी हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की दर्दनाक मौत, आखिरी शब्द थे- ‘मुझे बचा लो’”
Comments are closed.