मड़ियांव: मासूम बच्चे को अगवा करने वाला अपहरणकर्ता बहराइच से गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद

मां से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी करने का दबाव बना रहा था

आरोपी महिला के प्रेमी ने दिया था घटना को अंजाम

ए अहमद सौदागर

Lucknow child kidnapping case: मड़ियांव क्षेत्र से अपह्रत 11 वर्षीय मासूम बच्चे को अगवा कर उसे जान से मारने की धमकी देने वाले अपहरणकर्ता को इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र व सर्विलांस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बहराइच से बच्चे को सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढें

मां की हत्या का राज छिपाने के लिए मासूम की ली जान, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी

DCP उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक सोमवार देर रात एक महिला ने थाने पर सूचना देकर बताया कि उसके 11 वर्षीय बच्चे को उसके जानने वाले ने अगवा कर लिया है। उन्होंने बताया कि बच्चे को अपहरण किए जाने की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र, सर्विलांस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को लगाया और जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद करने के निर्देश दिए गए थे।

अधिकारियों का फरमान मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई सर्विलांस टीम की मदद से छह घंटे के भीतर बहराइच जिले के गोपचांद पुर थाना क्षेत्र स्थित भिरवा गांव निवासी अपहरणकर्ता अजय यादव उर्फ छन्नू लाल यादव पुत्र रामलखन को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

DCP उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि वादिनी और आरोपी अजय के बीच इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई और एक-दूसरे में नजदिकियां बढ़ गई। तभी आरोपी शादी करने का दबाव बनाने लगा तो दोनों के बीच अनबन हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इस कदर तकरार हुई कि आरोपी अपनी महिला मित्र को पाने के लिए आरोपी ने उसके 11 वर्षीय बच्चे को अगवा करने की योजना बना डाला और सोमवार की देर रात बच्चे को अगवा कर बहराइच लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि आरोपी अजय महिला से शादी करने का दबाव बना रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

उपचुनाव में BJP सरकार को मिला रिटर्न गिफ्ट: अखिलेश यादव

एकजुट व्यापारी ताकतवर व्यापारी: संदीप बंसल

उपचुनाव परिणाम भाजपा के लिए उल्टी गिनती की शुरूआत: प्रमोद तिवारी

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

IND vs SL: बुमराह के बाद अब साई सुदर्शन पर संकट, क्या टेस्ट सीरीज से होंगे बाहर?

Spread the love

3 thoughts on “मड़ियांव: मासूम बच्चे को अगवा करने वाला अपहरणकर्ता बहराइच से गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद

Comments are closed.

Uttar Pradesh

670 पुलिसकर्मियों को मिलेगा DJP का सम्मान चिन्ह

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और “प्रशंसा चिन्ह” से होंगे सम्मानित सेवा अभिलेख और शौर्य के आधार पर चयन ए अहमद सौदागर 670 police personnel to receive DGP’s Commendation : स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के कुल 670 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी के सम्मान चिन्ह […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

15 अगस्त पर यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री मेडल

-आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान शौर्य दिखाने पर सम्मान तीन पुलिसकर्मी शहीद, 9 को मेडल से नवाजा जाएगा ए अहमद सौदागर Gallantry Medal : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता और शौर्य के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 3 […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

UP के 91 पुलिस कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक

ए अहमद सौदागर UP Police Medal : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज अफसरों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष UP पुलिस के 12 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेट्री मैडल ) प्रदान किया जाएगा। इनमें विशेष टास्क […]

Spread the love
Read More