उपचुनाव परिणाम भाजपा के लिए उल्टी गिनती की शुरूआत: प्रमोद तिवारी

सत्ता तथा सरकारी तंत्र को भी पूरी ताकत से लगाने के बाद भी नहीं मिली जीत

BJP By-election Results :राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मध्य प्रदेश के दतिया तथा बिहार के बांकीपुर में विधानसभा के उपचुनाव परिणाम को भाजपा के लिए उल्टी गिनती की शुरूआत करार दिया है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि बिहार एवं मध्य प्रदेश में BJP सत्ता रूढ़ दल है। उन्होने कहा कि इन उपचुनावों में दोनों राज्यों में भाजपा ने अपनी जीत के लिए सत्ता तथा सरकारी तंत्र को भी पूरी ताकत से लगा रखा था।

उन्होने कहा कि इसके बावजूद दतिया एवं बांकीपुर में BJP निर्णायक मतों से चुनाव हार गयी। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह दोनों चुनाव परिणाम भाजपा की सरकार द्वारा युवाओं पर लाठीचार्जए पैलेट गन का जनादेश के जरिए करारा जबाब है। उन्होने कहा कि अयोध्या में चढ़ावा चंदा चोरी को लेकर भी देश की जनता में भाजपा को लेकर गहरा आक्रोश है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भगवान के मंदिर में चढ़ावा चोरी के लिए सजा की हकदार भाजपा के लिए ये चुनाव परिणाम करारा सबक है। उन्होने कहा कि भाजपा के दोनों गढ़ में उसकी पराजय से यह स्पष्ट है कि आने वाले समय में यूपीए पंजाब तथा उत्तराखण्ड के राज्यों में भी भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।

यह भी पढें

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर सपा विधायको का जोरदार प्रदर्शन

उन्होने कहा कि चुनाव परिणाम यह बताते हैं कि अब झूठ तथा फरेब और मंहगाईए बेरोजगारी तथा अर्थव्यवस्था की तबाही के साथ हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार के साम्राज्य का अन्त सुनिश्चित है। वहीं उन्होने कहा कि एथेनॉल मिश्रित ईंधन का उपयोग देश में कतई नही किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि कांग्रेस इस मुददे को संसद सत्र में मजबूती के साथ उठाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

जयशंकर और उज़्बेक विदेश मंत्री ने की रणनीतिक संबंधों की समीक्षा

जयशंकर और उज़्बेक विदेश मंत्री ने की रणनीतिक संबंधों की समीक्षा

जयशंकर और उज़्बेक विदेश मंत्री ने की रणनीतिक संबंधों की समीक्षा

वैभव को बस्ती और इंद्रविक्रम को गोरखपुर की मिली जिम्मेदारी

आज का LPG रेट: दिल्ली से पटना तक सिलेंडर की नई कीमतें

नोएडा से लखनऊ तक बारिश का कहर, 37 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

One thought on “उपचुनाव परिणाम भाजपा के लिए उल्टी गिनती की शुरूआत: प्रमोद तिवारी”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

नौतनवां नगर पालिका में अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दी नई गाड़ियों की सौगात

नगर की सफाई और पेयजल व्यवस्था प्राथमिकता: नगर अध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां महराजगंज प्रकाश पर्व दीपावली के मद्देनजर नौतनवां नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज पूरे विधि-विधान के साथ पूजन कर दो नए […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में आपसी विवाद को लेकर एक दुकान के अंदर घुसकर तीन भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर हमला कर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

अंबेडकर पार्क के पास चाकू मारकर की थी रेहान गाजी की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: तीन दिन पहले सआदतगंज क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान गाजी की चाकू मारकर हुई हत्या करने वाले नामजद आरोपित उजैफा और पुलिस के बीच रविवार देर रात दुबग्गा […]

Read More