वेतन भुगतान में देरी से नाराज परिचारक ने उठाया आत्मदाह का कदम

Chandauli Salary Dispute

नेशनल इंटर कॉलेज में बवाल

Chandauli Salary Dispute: नेशनल इंटर कालेज , सैयदराज में चार महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान परिचारक ने बुधवार को आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से विद्यालय परिसर और शिक्षा विभाग में अफरा तफरी मच गई। बच्चे भयभीत होकर स्कूल से बाहर निकल गए। विद्यालय को बंद कर दिया गया।बताया गया कि परिचारक संतोष मिश्र सहित चार कर्मियों का वेतन का वेतन जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा रोक दिया गया था, जिससे वह लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा था।

आरोप है कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद वेतन भुगतान नहीं हुआ। निराश होकर परिचारक ज्वलनशील पदार्थ लेकर विद्यालय पहुंचा और आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों एवं कर्मचारियों ने तत्काल उसे पकड़ लिया और किसी तरह आग लगाने से रोक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

परिचारक ने आरोप लगाया कि वेतन न मिलने के कारण उसके परिवार के सामने भुखमरी जैसी स्थिति पैदा हो गई है। घटना के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई तथा वेतन प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। घटना को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों में भी भारी नाराजगी देखी गई।

ये भी पढें

मड़ियांव: मासूम बच्चे को अगवा करने वाला अपहरणकर्ता बहराइच से गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद

वेतन संकट बना जानलेवा

चंदौली जिले के सैयदराज स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चार माह से वेतन न मिलने से परेशान एक परिचारक ने विद्यालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया और दहशत के बीच छात्र-छात्राएं विद्यालय से बाहर निकल आए। स्थिति को देखते हुए विद्यालय को तत्काल बंद कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, विद्यालय के परिचारक संतोष मिश्र समेत चार कर्मचारियों का वेतन पिछले चार महीनों से जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) स्तर पर रुका हुआ है।

वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से वेतन भुगतान की मांग करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। इसी से आहत होकर बुधवार को संतोष मिश्र ज्वलनशील पदार्थ लेकर विद्यालय पहुंचे और आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया और किसी तरह आग लगाने से रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

परिचारक ने अधिकारियों के सामने आरोप लगाया कि चार माह से वेतन न मिलने के कारण उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है और भुखमरी जैसी स्थिति पैदा हो गई है। घटना के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा लंबित वेतन प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों में भी भारी नाराजगी देखने को मिली। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन भुगतान न होने से उनके सामने गंभीर आर्थिक समस्याएं खड़ी हो रही हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

विजय के बहाने तृषा पर वार, उदयनिधि की सियासत पर उठे सवाल

तीन राज्यों के उपचुनाव नतीजों ने BJP को दिया बड़ा राजनीतिक संदेश

जॉब नहीं तो सिंहासन हिलेगा, राहुल का प्रयागराज से बड़ा दांव

बड़कागांव के पौता गांव के युवक को पूछताछ के बाद छोड़ा

ट्रंप के गोल्फ क्लब के पास हथियार के साथ संदिग्ध पकड़ा गया

 

 

Spread the love

One thought on “वेतन भुगतान में देरी से नाराज परिचारक ने उठाया आत्मदाह का कदम”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Today’s Horoscope मेष :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More
UP Weather
homeslider Uttar Pradesh Weather

मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

UP Weather: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]

Spread the love
Read More
Education

नौतनवां के बचपन स्कूल में बच्चों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी पर्व

बच्चों के सर्वांगीण विकास के शिक्षा और संस्कार दोनों अनिवार्य  अंजली डायरेक्टर बचपन स्कूल नौतनवां उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: आज दिनांक 19/9/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने समस्त विद्यालय परिवार के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया। इस अवसर समस्त विद्यालय परिवार बप्पा की […]

Spread the love
Read More