मणिमहेश जा रहे श्रद्धालु की चट्टान गिरने से मौत, चार साथी सुरक्षित

Manimahesh Yatra

चंबा-भरमौर मार्ग पर हादसा

Manimahesh Yatra Accident:  हिमाचल प्रदेश में चल रही पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में पंजाब के एक श्रद्धालु की जान चली गई। चंबा-भरमौर मार्ग पर बग्गा के समीप पहाड़ी से अचानक एक विशाल चट्टान चलती कार पर आ गिरी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार में सवार पंजाब के होशियारपुर निवासी माखन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे चार अन्य श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।

तड़के तीन बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय माखन सिंह पुत्र शरवन सिंह, निवासी गांव मलियां, डाकघर गढ़दीवाल, तहसील गढ़दीवाल, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। वह अपने चार साथियों के साथ भगवान शिव के पवित्र धाम मणिमहेश के दर्शन के लिए निकले थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के करीब 3 बजे उनकी कार चंबा-भरमौर मार्ग पर बग्गा के पास पहुंची थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक भारी पत्थर टूटकर सीधे कार के सनरूफ पर गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि कार का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढें

मड़ियांव: मासूम बच्चे को अगवा करने वाला अपहरणकर्ता बहराइच से गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद

मौके पर ही चली गई जान

पत्थर की सीधी चोट लगने से माखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कार में मौजूद अन्य चार श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं और वे सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

बारिश के कारण बढ़ा खतरा

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे हालात में चंबा-भरमौर मार्ग समेत कई संवेदनशील इलाकों में यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लें। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर वाहन रोकने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

रोनाल्डो-जॉर्जिना की शादी की खबरों ने बढ़ाई उत्सुकता, आठ अगस्त की तारीख पर सबकी नजर

तीन राज्यों के उपचुनाव नतीजों ने BJP को दिया बड़ा राजनीतिक संदेश

विजय के बहाने तृषा पर वार, उदयनिधि की सियासत पर उठे सवाल

जॉब नहीं तो सिंहासन हिलेगा, राहुल का प्रयागराज से बड़ा दांव

‘गजनी’ के खतरनाक विलेन प्रदीप रावत का निधन, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

 

Lifestyle Religion

रमा एकादशी का व्रत आज, भगवान विष्णु के साथ करें मां लक्ष्मी की पूजा

Rama Ekadashi: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। यह एकादशी दीपावली से चार दिन पहले आती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमा एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के पापों […]

Read More
homeslider Religion

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

Religion News: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली के प्रत्येक भाव, ग्रह और नक्षत्र का अपना विशेष महत्व है। इनमें लग्न नक्षत्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि उसके सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार, स्वभाव और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी जानकारी देता है। […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

गोमाता की रक्षा के लिए बने कानून : जगद्गुरु शंकराचार्य

काशी में  संस्कृति संसद 2026 का भव्य शुभारंभ सनातन धर्म को षड्यंत्रों से बचाएगा संत समाज : रविंद्रपुरी विशेष संवाददाता Varanasi:  सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय संस्कृति के उद्घाटन सत्र के अध्यक्ष एवं ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती  महाराज ने कहा कि सनातन धर्म एवं संस्कृति को धर्म विरोधियों के हमलों से […]

Read More