उपचुनाव में BJP सरकार को मिला रिटर्न गिफ्ट: अखिलेश यादव

2027 के चुनावी दंगल में समाजवादी पार्टी जीतेगी

Akhilesh Yadav attacks BJP:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उपचुनाव में BJP को 12 साल की सरकार का रिटर्न गिफ्ट मिला है। बांकीपुर उपचुनाव की हार के बाद BJP कार्यकर्ताओं के पास अब कुछ भी बाकी नहीं बचा। BJP इस उपचुनाव में टेस्ट कर रही थी कि बिना बेईमानी किए जनता उसे कितना वोट देती है। जनता में कितनी नाराजगी है? मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव परिणाम को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हमें खुशी है कि दतिया की जनता ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट दिया। जीत मिली।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी से इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी की मदद की। समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश और झांसी के संगठन ने जो मदद हो सकती थी, उसे किया।

यह भी पढें

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

मंगलवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने ई-20 पेट्रोल को लेकर कहा कि ऑटोमोबाइल कम्पनियों को ई-20 पेट्रोल के बारे में विज्ञापन देना चाहिए। लोगों को उसके फायदे बताने चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि ई-20 से गाड़ियों का माइलेज बढ़ गया, मेंटीनेंस फ्री हो गया है। कीमत कम हो गयी है। अगर ऑटो मोबाइल कम्पनियां विज्ञापन नहीं देती है तो इसका मतलब है,सरकार के साथ वह भी मुनाफा कमा रही है। श्री यादव ने अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर कहा कि मंदिर से चढ़ावा चोरी होना महा पाप है। सुप्रीमकोर्ट के फैसले को लेकर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट ने कहा है कि जिनके ऊपर केस चल रहे है उनके केस खत्म नहीं होंगे, चलते रहेंगे। भाजपा नेताओं ने संविधान के खिलाफ जाकर अपने केस वापस लिए थे। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के चुनावी दंगल में समाजवादी पार्टी जीतेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

उपचुनाव परिणाम भाजपा के लिए उल्टी गिनती की शुरूआत: प्रमोद तिवारी

एकजुट व्यापारी ताकतवर व्यापारी: संदीप बंसल

उपचुनाव परिणाम भाजपा के लिए उल्टी गिनती की शुरूआत: प्रमोद तिवारी

जयशंकर और उज़्बेक विदेश मंत्री ने की रणनीतिक संबंधों की समीक्षा

Uttar Pradesh

नौतनवां नगर पालिका में अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दी नई गाड़ियों की सौगात

नगर की सफाई और पेयजल व्यवस्था प्राथमिकता: नगर अध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां महराजगंज प्रकाश पर्व दीपावली के मद्देनजर नौतनवां नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज पूरे विधि-विधान के साथ पूजन कर दो नए […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में आपसी विवाद को लेकर एक दुकान के अंदर घुसकर तीन भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर हमला कर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

अंबेडकर पार्क के पास चाकू मारकर की थी रेहान गाजी की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: तीन दिन पहले सआदतगंज क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान गाजी की चाकू मारकर हुई हत्या करने वाले नामजद आरोपित उजैफा और पुलिस के बीच रविवार देर रात दुबग्गा […]

Read More