एकजुट व्यापारी ताकतवर व्यापारी: संदीप बंसल

स्वदेशी व्यापारी कुंभ को लेकर गुइन रोड पर चला व्यापारियों का सघन संपर्क

Swadeshi Traders’ Conclave: स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारी के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा चलाए जा रहे व्यापारी संपर्क एवं सदस्यता अभियान के अन्तर्गत आज राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में अमीनाबाद परिक्षेत्र के गुइन रोड पर सघन सदस्यता एवं संपर्क अभियान चलाया गया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी,महिला प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग ने बताया कि संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने कहा कि एक जुट व्यापारी समाज ताकतवर व्यापारी समाज बनता है और आज ई कॉमर्स और ऑनलाइन कंपनियों के बढ़ते प्रभाव से बचाव के लिए व्यापारी एकजुटता अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढें

वैभव को बस्ती और इंद्रविक्रम को गोरखपुर की मिली जिम्मेदारी

इसलिए संपूर्ण व्यापारी एकजुट होकर किसी भी प्रकार के अन्याय और अत्याचार से निपट सकते हैं.. इसके लिए प्रत्येक व्यापारी का संगठित होना अत्यंत आवश्यक है। इसीलिए व्यापारी, जोड़ों, संपर्क एवं सदस्यता अभियान निरंतर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसको लेकर गुइन रोड क्षेत्र में गुइन रोड उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया, जिसका प्रभारी सुमित अग्रवाल को बनाया गया लखनऊ पेपर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर प्रकाश अग्रवाल विशाल भार्गव मोहित श्रीवास्तव मुकेश अग्रवाल आरपी तिवारी को सह प्रभारी बनाया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

उपचुनाव परिणाम भाजपा के लिए उल्टी गिनती की शुरूआत: प्रमोद तिवारी

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर सपा विधायको का जोरदार प्रदर्शन

जयशंकर और उज़्बेक विदेश मंत्री ने की रणनीतिक संबंधों की समीक्षा

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

बस्ती की घटना पर सियासत तेज, राजकर ने सपा पर फेंका तीखा बाउंस

 

One thought on “एकजुट व्यापारी ताकतवर व्यापारी: संदीप बंसल”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

नौतनवां नगर पालिका में अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दी नई गाड़ियों की सौगात

नगर की सफाई और पेयजल व्यवस्था प्राथमिकता: नगर अध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां महराजगंज प्रकाश पर्व दीपावली के मद्देनजर नौतनवां नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आज पूरे विधि-विधान के साथ पूजन कर दो नए […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में आपसी विवाद को लेकर एक दुकान के अंदर घुसकर तीन भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर हमला कर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

अंबेडकर पार्क के पास चाकू मारकर की थी रेहान गाजी की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: तीन दिन पहले सआदतगंज क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान गाजी की चाकू मारकर हुई हत्या करने वाले नामजद आरोपित उजैफा और पुलिस के बीच रविवार देर रात दुबग्गा […]

Read More