वेस्टइंडीज क्रिकेट में बढ़ा विवाद, अल्जारी जोसेफ ने हेड कोच के बयान पर जताई नाराजगी

Alzarri Joseph-Darren Sammy controversy

Alzarri Joseph-Darren Sammy controversy : वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ और हेड कोच डैरेन सैमी के बीच टेस्ट सीरीज से जुड़ा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। जोसेफ ने सैमी के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें कोच ने कहा था कि तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के लिए चयन को ठुकरा दिया था। जोसेफ ने इस बयान को संदर्भ से हटकर और विवाद पैदा करने वाला बताया है।

टेस्ट सीरीज से हटने के फैसले पर दी सफाई

अल्जारी जोसेफ ने साफ किया कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से खुद हटने का फैसला लिया था। उनका कहना है कि लंबे समय तक चोट से बाहर रहने के बाद उनका शरीर लगातार टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं था। जोसेफ लंबे समय से पीठ के निचले हिस्से में होने वाली समस्या और स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे थे। चोट के कारण उन्हें करीब एक साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। ऐसे में उन्होंने अपने शरीर की स्थिति को देखते हुए टेस्ट सीरीज में खेलने का जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें

नागपुर में घर बना था कथित सेक्स रैकेट का अड्डा, पुलिस रेड में संचालिका गिरफ्तार

‘बयान का असर उन्हें पता था’

अल्जारी जोसेफ ने एंटीगुआ ऑब्जर्वर के एक कार्यक्रम में इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्होंने हेड कोच डैरेन सैमी और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) दोनों से बातचीत की थी।

जोसेफ ने कहा कि CWI की ओर से जारी बयान में उनकी अनुपलब्धता का कारण ‘निजी कारण’ बताया गया था। उन्होंने कहा कि सैमी लंबे समय से क्रिकेट से जुड़े हुए हैं और उन्हें पता था कि सार्वजनिक रूप से दिए गए बयान का क्या असर हो सकता है। तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें सैमी से इस मुद्दे पर कुछ खास नहीं कहना है, लेकिन बिना पूरी जानकारी के दिया गया बयान लोगों के बीच गलत संदेश पहुंचा सकता है।

ये भी पढ़ें

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

वर्कलोड को लेकर चिंतित थे जोसेफ

जोसेफ ने बताया कि करीब एक साल तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद उनके लिए अचानक लगातार टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं था। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले भी खेलने थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने शरीर की स्थिति, वर्कलोड और भविष्य के क्रिकेट कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया। उनके अनुसार, वह जानते थे कि उनका शरीर इस समय एक और टेस्ट सीरीज के लिए तैयार नहीं है।

‘मैं डैरेन सैमी का नहीं, वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करता हूं’

जब अल्जारी जोसेफ से पूछा गया कि क्या इस विवाद का असर उनके और डैरेन सैमी के रिश्ते पर पड़ेगा, तो उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह पेशेवर खिलाड़ी हैं।जोसेफ ने कहा, “मैं वहां दोस्त बनाने नहीं जाता। मैं वहां काम करने और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने जाता हूं।”

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

सृष्टि कंडारी मौत मामला: FIR के बाद CB-CID करेगी जांच, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

हफ्तों बाद पत्नी से मिले राम कपूर, रोमांस में डूबे; गले लगाकर किया KISS देख शरमा गए कंटेस्टेंट्स

गाजियाबाद में कुत्ते के विवाद का वीडियो वायरल, पड़ोसियों के बीच धमकी और हंगामे के बाद FIR दर्ज

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “वेस्टइंडीज क्रिकेट में बढ़ा विवाद, अल्जारी जोसेफ ने हेड कोच के बयान पर जताई नाराजगी

Comments are closed.

IND vs SLC
Sports

IND vs SLC: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत, शुभमन गिल ने की बल्लेबाजी

IND vs SLC:  श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए राहत की खबर सामने आई है। टीम के कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल अपनी उंगली की चोट से उबरते नजर आए हैं। अभ्यास मैच के आखिरी दिन रविवार को गिल बल्लेबाजी के लिए मैदान […]

Spread the love
Read More
Sai Sudharsan
Sports Uttar Pradesh

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

 टीम इंडिया को बड़ा झटका IND vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट की वजह से दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पैर के अंगूठे में चोट के कारण […]

Spread the love
Read More
FIFA World Cup
International Sports

FIFA वर्ल्ड कप में सनसनी मेसी को धमकी, रोनाल्डो भी रहे निशाने पर

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों की सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एक लीक पुलिस डोजियर के हवाले से सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई खिलाड़ियों, अधिकारियों और रेफरी को गंभीर धमकियों का […]

Spread the love
Read More