सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में 40 डिसमिल सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा

Encroachment on government land

बुल्डोजर चलाकर ढहाए कच्चे मकान और बाउंड्री

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Encroachment on government land :  महराजगंज जिले के सोनौली नगर पंचायत स्थित त्रिलोकपुर में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने 40 डिसमिल सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस दौरान सरकारी खलिहान की जमीन पर बने अवैध निर्माण को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया गया, जिससे भूमाफियाओं और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर में स्थित लगभग 40 डिसमिल सरकारी खलिहान भूमि पर लंबे समय से कुछ लोगों ने कच्चे मकान और बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कब्जा कर रखा था। सोनौली नगर पंचायत ने कब्जाधारियों को कई बार नोटिस जारी कर भूमि खाली करने का निर्देश दिया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें

NEET-UG पेपर लीक विवाद: छात्रों के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट, सबूत सुरक्षित रखने का दिया आदेश

नौतनवां के नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बुल्डोजर की सहायता से अवैध निर्माण को कुछ ही देर में ध्वस्त कर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि कब्जाधारियों को कई बार नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। निर्देशों की अनदेखी के कारण प्रशासन को बुल्डोजर कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का प्रयास किया गया, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा और अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने का स्वागत किया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

अल्लू अर्जुन ने जीता फैंस का दिल, श्री जगन्नाथ की प्रतिमा लेने से पहले उतारे जूते

NEET-UG पेपर लीक विवाद: छात्रों के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट, सबूत सुरक्षित रखने का दिया आदेश

शिल्पा शेट्टी के नाम से वायरल हुआ फर्जी बयान, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

 

 

Crime News Uttar Pradesh

साइबर फ्राड पर जागरूक करेगी कमिश्नरेट पुलिस

Green Gas मीटर अपडेट के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस लोगों से सावधान रहने के लिए किया अपील किसी भी अनजान कॉल आने पर क्लिक न करें- आईपीएस अधिकारी किरन यादव ए अहमद सौदागर Lucknow : साइबर फ्राड करने वाले शातिरों से आम जनता को बचाने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस जागरूकता […]

Read More
Ara:
homeslider Uttar Pradesh

छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Ara: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। त्योहारों के समय ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दिल्ली और आनंद विहार से बिहार, बंगाल तथा पूर्वोत्तर के विभिन्न शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का […]

Read More
Varanasi
homeslider Uttar Pradesh

गंगा का जलस्तर थमा, लेकिन वाराणसी में बाढ़ की मुश्किलें बरकरार

Varanasi: गंगा के बढ़े जलस्तर से परेशान वाराणसी के तटवर्ती इलाकों के लोगों को फिलहाल थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गंगा का जलस्तर 69.33 मीटर पर स्थिर दर्ज किया गया। जलस्तर में फिलहाल बढ़ोतरी थमने […]

Read More