ज़मीन फर्जीवाड़ा मामले में 14 के ख़िलाफ़ आरोप गठित

CM हेमंत सहित तीन का आरोप गठन फिलहाल टला

नया लुक ब्यूरो

ED court Ranchi  :  ED के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में गुरुवार को 17 में से 14 आरोपितों पर आरोप गठित किया गया। अदालत ने सीएम हेमंत सोरेन, बिनोद कुमार सिंह और राज कुमार पाहन को छोड़कर शेष 14 आरोपितों के खिलाफ आरोप गठित कर दिया है।

इन तीनों आरोपितों ने समय की मांग की थी, इसलिए उनके खिलाफ आरोप गठन फिलहाल टाल दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी। यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से 26 फरवरी 2023 को दर्ज  ECIR से जुड़ा है। ED  ने जांच की शुरुआत सदर थाना और पूर्व में मिली सूचनाओं के आधार पर की थी। करीब तीन वर्ष की जांच और पूरक अभियोजन शिकायतों के बाद अब आरोप तय किया गया है।

ED  का आरोप है कि आरोपितों ने संगठित गिरोह बनाकर बरियातू-बड़गाईं क्षेत्र की गैर-हस्तांतरणीय भुईंहरी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री की और अपराध से अर्जित धन को वैध दिखाने का प्रयास किया। जांच के दौरान जब्त डायरियों में करोड़ों रुपये के नकद लेनदेन का उल्लेख मिला। काल डिटेल रिकार्ड, बैंक खातों और अन्य दस्तावेजों से भी सह-आरोपितों के बीच संपर्क तथा वित्तीय लेनदेन की पुष्टि होने का दावा ईडी ने किया है।

अदालत ने पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, तापस घोष, शेखर कुशवाहा, सद्दाम हुसैन, आनंद तिर्की उर्फ अंतु तिर्की, अफसर अली, इरशाद अख्तर, कुमार राजश्री, मनोज कुमार यादव, प्रिया रंजन सहाय, बिपिन सिंह, बिजेंद्र सिंह, संजीत कुमार और इरशाद पर आरोप गठित किया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढें

आंध्र के पूर्व मंत्री मांग रहे दहेज, घरेलू हिंसा का भी आरोप

क्या पान खाने से होता है कैंसर? जानिए सादा पान और तंबाकू वाले पान में क्या है बड़ा अंतर

रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले

बॉयफ्रेंड से बात में रोड़ा बना मासूम पिता के आरोप के बाद मां पर हत्या का मुकदमा

 

 

 

Untitled 6 copy
National Politics

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया मजबूत आर्थिक संदेश

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की औपचारिक शुरुआत ब्रिक्स बिज़नेस फोरम के भव्य उद्घाटन के साथ हुई। नई दिल्ली में आयोजित इस फोरम में सदस्य देशों के व्यापारिक दिग्गजों और सरकारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री […]

Read More
Srinagar
National Politics

वंदे मातरम पर कांग्रेस से भिड़े उमर अब्दुल्ला, बोले- क्या कश्मीरियों को जेल भेजना है?

Srinagar: जम्मू-कश्मीर में वंदे मातरम के पूरे गायन को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इस मुद्दे पर अब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी सहयोगी कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाते हुए साफ किया है कि सरकारी कार्यक्रमों में लागू नियमों का पालन करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने तीखे अंदाज में पूछा कि […]

Read More
Mayawati's successor
homeslider Politics Uttar Pradesh

आकाश से ईशान तक: मायावती के भरोसे की नई परीक्षा

प्रणय विक्रम सिंह राजनीति में विरासत सौंपना आसान है, विरासत संभालने वाला खोजना कठिन Mayawati’s successor: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती शायद इन दिनों इसी कठिन सवाल से गुजर रही हैं। जिस आकाश आनंद को कभी उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत का संभावित वाहक माना, उन्हें अवसर दिया, जिम्मेदारियां दीं और नाराजगी के बाद भी […]

Read More