बॉयफ्रेंड से बात में रोड़ा बना मासूम पिता के आरोप के बाद मां पर हत्या का मुकदमा

Mathura murder case

बॉयफ्रेंड से फोन पर बातचीत में बाधा बन रहा था तीन साल का बेटा

Mathura murder case: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन साल के मासूम को ही एक मां ने गला घोंटकर हत्या कर दी। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली में लगभग एक महीने पहले तीन वर्षीय मासूम की हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मां और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मासूम के शव का कराया गया अंतिम संस्कार

शिकायतकर्ता कृष्ण मुरारी के अनुसार, 28 जून की शाम उनकी पत्नी रुचि ने फोन कर बताया कि उनका करीब तीन वर्षीय बेटा माधव कई बार जगाने के बावजूद नहीं उठ रहा है। इसके बाद बच्चे को उपचार के लिए मथुरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसके बाद बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।

बॉयफ्रेंड से फोन पर बात कर रही थी पत्नी

पिता का आरोप है कि कुछ समय बाद उन्होंने अपनी पत्नी को एक युवक से फोन पर बातचीत करते हुए सुना, जिसमें कथित रूप से बच्चे की मौत का जिक्र किया जा रहा था। इसके बाद पूछताछ करने पर पत्नी ने कथित रूप से स्वीकार किया कि उसका एक युवक से प्रेम संबंध था और फोन पर बातचीत के दौरान बच्चे के शोर मचाने से नाराज होकर उसने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कथित बॉयफ्रेंड को भी घटना की जानकारी थी।

ये भी पढें

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने खोला खजाना

पत्नी और कथित बॉयफ्रेंड पर दर्ज किया गया केस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मां और उसके कथित बॉयफ्रेंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, अन्य तकनीकी सबूतों और संबंधित लोगों के बयान भी जुटा रही है। थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

फोन पर बातचीत के दौरान शोर मचा रहा था बच्चा

क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंगलवार को बच्चे की मां रुचि गुप्ता ने कथित रूप से बताया कि जब बच्चा खेलते हुए शोर-शराबा कर रहा था, तब उसे रोकने और डांटने के दौरान उसका गला दब गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उन्होंने अपने पति को केवल इतना बताया कि बच्चा उठ नहीं रहा है। परिजन उसे उपचार के लिए पहले सिम्स अस्पताल और फिर अन्य अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

लिवर को चुपचाप नुकसान पहुंचाता है हेपेटाइटिस, जानिए किन लोगों को तुरंत करानी चाहिए जांच

अल्लू अर्जुन ने जीता फैंस का दिल, श्री जगन्नाथ की प्रतिमा लेने से पहले उतारे जूते

शिल्पा शेट्टी के नाम से वायरल हुआ फर्जी बयान, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने खोला खजाना

Delhi Protest : छात्र प्रदर्शन पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘जब बोला है, तो सुनना भी पड़ेगा’

 

Spread the love

Air India Pilot Dope Test
Crime News homeslider National

एयर इंडिया फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा, पायलट के डोप टेस्ट पर सवाल

Air India Pilot Dope Test: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट के अचानक करीब 300 फीट नीचे आने की घटना की जांच के बीच पायलट को लेकर गंभीर जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के दिल्ली पहुंचने के बाद पायलट इन कमांड की हालत सामान्य नहीं थी और […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में नशे की पकड़ी गयी बड़ी खेप, दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक स्विफ्ट कार से 2283 पीस प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से कार सवार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन की बरामदगी […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

पूर्व राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री के भवन भी जांच के घेरे में, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से बढ़ी हलचल

Lucknow: राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई अब और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। अलीगंज अग्निकांड के बाद अवैध और नियमों के विपरीत बने भवनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने उन संपत्तियों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया है, जिन्हें […]

Spread the love
Read More