प्रदेश की जेलों में डिप्टी जेलर बने स्टोर कीपर 

UP Prisons Department

कैदियों की सुरक्षा के बजाए करते राशन की घटतौली

राकेश यादव

UP Prisons Department:  सुरक्षा के बजाए जब जेल अफसर जब आटा, दाल-चावल का हिसाब किताब देखेंगे तो जेलों में अराजकता कैसे थमेगी? आए दिन जेलों में हो रहे उपद्रव ने यह सवाल खड़ा दिया है। प्रदेश की अधिकांश जेलों में डिप्टी जेलर सुरक्षा कार्य के स्थान पर गल्ला गोदाम, विविध समेत अन्य कार्य देख रहे हैं। इससे जेलों की सुरक्षा का काम पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। विभाग के आला-अफसर इस गंभीर मसले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। जेलों में प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी अधीक्षक की होती है। बंदियों को नियंत्रित करने का जिम्मा जेलर और डिप्टी जेलरों के कंधों पर होता है।

प्रदेश की अधिकांश जेलों में वर्तमान समय में बंदियों के अनुपात में अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की संख्या काफी कम है। प्रदेश की कुछ जेलों को छोड़ दे तो अधिकांश जेल इस समस्या से जूझ रही हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रदेश में कई नई जेलों का निर्माण कराया जा रहा है। अधूरे निर्माण कार्य और पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध नहीं होने की वजह से इन जेलों को अभी तक चालू नहीं किया गया है। कुछ ऐसा ही हाल विभाग में अधिकारियों का भी है। इसकी वजह से कई जेलों में वरिष्ठ अधीक्षक का कार्य अधीक्षक और जेलर का काम डिप्टी जेलर से कराया जा रहा है।

जेलों में हवालात, गल्ला गोदाम और विविध का काम डिप्टी जेलर के हाथों में

सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों की संख्या कम होने के बावजूद जेलों पर जो अधिकारी तैनात भी हैं वह जेलों की सुरक्षा करने के बजाए वसूली में जुटे हुए हैं। डिप्टी जेलरों से सुरक्षा के बजाए सुपरवाइजर का काम कराया जा रहा है। जेलों में हवालात, गल्ला गोदाम, मुलाकात और विविध का काम डिप्टी जेलरों से कराया जाता है। जेल में गल्ला गोदाम और विविध का प्रभार अधीक्षक करीबी डिप्टी जेलर को सौंपते हैं। यह अफसर वसूली करके अधीक्षक को उपकृत करते हैं। बताया गया है कि गल्ला गोदाम प्रभारी डिप्टी जेलर बंदियों के राशन, सब्जी इत्यादि के गोलमाल में ही व्यस्त रहते हैं। इन्हें जेल की सुरक्षा से कोई लेना देना तक नहीं होता है।

ये भी पढें

सोना ₹1.44 लाख के पार, चांदी ₹2,200 से ज्यादा उछली…जानें आज के ताजा भाव

दिलचस्प बात तो यह है कि कागजों पर इन डिप्टी जेलरों को सर्किल समेत बैरकों का प्रभार दर्शाया जाता है जबकि इनसे काम दूसरा कराया जाता है। डिप्टी जेलरों के गल्ला गोदाम, विविध और मुलाकात के काम में व्यस्त होने के कारण जेलों की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है। इसका लाभ उठाकर बंदी आए दिन बवाल करते हैं। जेल में सुरक्षाकर्मियों का आधे से अधिक कार्य नम्बरदार करते हैं। यहां तक यह सजायाफ्ता बंदी सुरक्षाकर्मियों के निर्देश पर बंदियों से वसूली तक के कार्य को अंजाम देने में लगे थे रहते हैं। बंदियों की तलाशी से लेकर बैरक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इन्हीं के हाथों मे है। इस बाबत जब कारागार मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने सुरक्षा का काम बंदियों से कराए जाने की बात को सिरे से नकार दिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सोना ₹1.44 लाख के पार, चांदी ₹2,200 से ज्यादा उछली…जानें आज के ताजा भाव

दतिया में गरमाई चुनावी सियासत, BJP के प्रचार वाहन पर हमला

‘वैभव हमारी गलतियां न दोहराए’, ईशान किशन ने खोला टीम इंडिया के ‘प्रोटेक्शन प्लान’ का राज

वाराणसी में राह चलते युवकों से छेड़छाड़ का आरोप

ट्यूटर-छात्र के कथित अफेयर ने ली पति की जान?

 

Spread the love

Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव: मारपीट के दौरान शुभम की चाकू मारकर हत्या

दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी, नामजद पिता-पुत्र गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल लोहे की राड व चाकू बरामद फैजुल्लागंज के मामा कॉलोनी में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते कुछ सालों पहले आईआईएम रोड पर दो महिलाओं की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर […]

Spread the love
Read More
Basti
Uttar Pradesh

10 किलो गांजे साथ नामित सभासद गिरफ्तार

Basti : हरैया पुलिस ने रेस्टोरेंट’ के मालिक और नगर पंचायत के नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि को 10 किलो अवैध गांजे और नकद के साथ गिरफ्तार किया है। कांवड़ यात्रा के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई। यह गिरफ्तारी […]

Spread the love
Read More