गोलियों से गूंजी राजधानी सआदतगंज के बाद अब कैसरबाग इलाके में गोलियों की बौछार

Kaiserbagh Shooting Incident

असलहों से लैस बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगते ही हुआ लहुलुहान

दुस्साहस: घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत नाजुक

वर्चस्व को लेकर हुई घटना का मामला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

ए अहमद सौदागर

Kaiserbagh Shooting Incident : राजधानी में दुस्साहसिक घटनाओं का सिलसिला बरकरार है। तीन दिनों पहले सआदतगंज हुए गोलीकांड का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब कैसरबाग इलाके में रविवार देर रात रतन स्क्वायर के असलहों से लैस बदमाशों ने घेरकर एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। पैर में गोली लगते ही युवक लड़खड़ाकर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हालांकि पुलिस घायल की हालत खतरे से बाहर होने की बात बता रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वजीरगंज क्षेत्र स्थित पीर जलील खटिकाना निवासी हर्षित सोनकर ने कैसरबाग पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह रविवार देर रात करीब एक बजे अपने मित्रों के साथ डायना कैफे गया था। बताया जा रहा है कि वहां कैफे मालिक से किसी बात को लेकर कुछ लोगों से लड़ाई-झगड़ा हो रही थी।

ये भी पढ़ें

ट्यूटर-छात्र के कथित अफेयर ने ली पति की जान?

यह देख हर्षित बीच-बचाव करने करने लगा तो उक्त लोगों ने उसे धमकियां दी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रतन स्क्वायर के पास उक्त व्यक्तियों द्वारा घेरेबंदी कर गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगे। आरोप है कि सिराज और रिजवान नाम के शख्स ने असलहा तानकर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। इस दौरान हर्षित के मित्र अनस के बाएं पैर में गोली छीलते हुए पार हो गई, जिससे वह लड़खड़ाकर वहीं गिर पड़ा।

देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर गहरी नींद में सो रहे आसपास के लोगों की नींद टूट गई और अपने-अपने घरों से बाहर निकल पड़े। लोगों की भीड़ जमा होते देख हमलावर असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस के मुताबिक इस मामले में हर्षित सोनकर की तहरीर पर सिराज व रिजवान नाम के शख्स के खिलाफ जान लेवा व एससी एसटी एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही। पुलिस घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराकर मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

सोना ₹1.44 लाख के पार, चांदी ₹2,200 से ज्यादा उछली…जानें आज के ताजा भाव

नेपाल में सांप्रदायिक तनाव भड़का, सुनसारी में हिंसा के बाद एक की मौत

देशभर में बारिश का कहर, 14 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी

 

 

 

Spread the love

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में संपत्तियों की पहचान और नामांतरण प्रक्रिया होगी आसान

अब रजिस्ट्री के बाद स्वतः होगा नामांतरण यूपी में प्रॉपर्टी आईडी और ऑनलाइन सत्यापन पर जोर नगर निकायों में ई-नगरसेवा पोर्टल पर 56.57 लाख संपत्तियां पोर्टल पर दर्ज Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संपत्ति संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

यूपी वोटर लिस्ट में अनुवाद की गलती पर विवाद

वोटर लिस्ट विवाद पर यूपी CEO का विवादित बयान Lucknow: उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में नामों के गलत अनुवाद का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। विधान परिषद चुनाव की वोटर लिस्ट में ‘रामहित यादव’ का नाम कथित तौर पर गलत अनुवाद के कारण ‘राम ने यादव को मारा’ दर्ज […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

महर्षि वाल्मीकि को नमन, वैदिक मंत्रों से CM योगी का स्वागत Kanpur: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कानपुर के बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान दो महंतों ने पूजन संपन्न कराया। लव-कुश आश्रम […]

Spread the love
Read More