घर के बाहर सो रही महिला की सिर कूचकर हत्या, दो लोग हिरासत में

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj : जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरकटिया गांव के टोला लंगड़ी में घर के बाहर सो रही एक महिला की सिर कूचकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार सुबह महिला का खून से लथपथ शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इतना ही नहीं पुलिस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक वृहस्पतिवार देर शाम को मुरकटिया गांव के टोला लंगड़ी में शिव नारायण के परिवार से गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद शांत होने के बाद शिव नारायण की इतनी रुक्मिणी (40) खाना खाने के बाद गर्मी से राहत पाने के लिए घर के बाहर बिस्तर लगाकर सोई गई। इसी बीच सुनसान देख कुछ लोगों ने रुक्मिणी पर हमला कर मौत के घाट उतार भाग निकले।

वहीं शुक्रवार सुबह जब स्वजन उन्हें जगाने पहुंचे तो देखा कि उनका शव खून से लथपथ पड़ा है। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। ऐसे में प्रतीत हो रहा था कि रुक्मिणी की सिर कूचकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहनता से जांच पड़ताल करने में जुट गई।

कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मृतक रूखमणी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनके पति शिव नारायण मंदबुद्धि बताए जा रहे हैं। परिवार में चार बच्चे गुलशन (17), आरती (14), रागनी (13) और गुलजार (10) हैं। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

विक्रांत मैसी संग रोमांटिक सीन्स को लेकर वेदिका पिंटो का खुलासा, शूट से पहले हुई थी खास तैयारी

विक्रांत मैसी संग रोमांटिक सीन्स को लेकर वेदिका पिंटो का खुलासा, शूट से पहले हुई थी खास तैयारी

साइबर जालसाजी के अन्तर्राष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

साइबर अपराध करने वाले गिरोह का राजफाश, महिला सहित तीन गिरफ्तार

 

 

 

 

3 thoughts on “घर के बाहर सो रही महिला की सिर कूचकर हत्या, दो लोग हिरासत में

Comments are closed.

Uttar Pradesh

ट्रेनिंग के दौरान घर लौटे CRPF जवान बृजेश गौतम, राजीव गांधी पीजी कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj: पैरामिलिट्री फोर्स CRPF में चयनित राजीव गांधी पीजी कॉलेज नौतनवां के छात्र बृजेश गौतम के ट्रेनिंग के बाद घर लौटने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बृजेश गौतम पुत्र महेंद्र […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

जमीन के विवाद में हाथ में बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची युवती

महिला के हाथ में बंदूक देख पुलिसकर्मी सकते में उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने सोमवार को उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल पुलिस चौकी पहुंच गई। […]

Read More
International Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत मीडिएशन -3.0 के लिए अनूठी पहल

डायल 112 की पीआरवी वाहनों को जन-जन तक पहुंचाने के हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार जनपद न्यायालय एवं कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा पीआरवी वाहनों के जरिए से जागरूकता संदेश प्रसारित किया […]

Read More