महराजगंज में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Maharajganj Police

तीन जिला बदर, एक को थाने में मासिक हाजिरी का आदेश

जनपद में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की निति लगातार जारी रहेगी- पुलिस अधीक्षक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Action against criminals in Maharajganj:  जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने चार कुख्यात एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जुलाई 2026 के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में तीन अभियुक्तों को जिला बदर किया गया, जबकि एक अभियुक्त को छह माह तक प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को संबंधित थाने में अनिवार्य रूप से हाजिर होने का आदेश दिया गया है। इन अभियुक्तों पर समाज में भय और आतंक का माहौल बनाकर अवैध लाभ अर्जित करने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप हैं।

इनके विरुद्ध पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनके आपराधिक इतिहास और जनसुरक्षा पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए धारा 3/4 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जिला बदर किए गए अभियुक्तों में कोतवाली क्षेत्र के पिपरा बाबू अंसारी टोला निवासी अजमल अंसारी, घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बलडीहा निवासी गुड्डू यादव उर्फ अनिल यादव तथा पनियरा थाना क्षेत्र के मंजूरी निवासी विद्यासागर शामिल हैं।

यह भी पढें

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कूचकर हत्या, दो लोग हिरासत में

वहीं ठूठीबारी थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी श्रवण को छह माह तक प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को थाना ठूठीबारी में स्वयं उपस्थित होकर हाजिरी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है।  पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जनपद में संगठित अपराध, आदतन अपराधियों और समाज में भय का वातावरण पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध समयबद्ध और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा बनी रहे तथा पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

छात्र आंदोलन पर केंद्र सरकार की बड़ी कवायद, CJP के प्रदर्शन से पहले हाई लेवल मीटिंग

26 दिन की भूख हड़ताल खत्म: सोनम वांगचुक बोले- सरकार ने हमारी प्रमुख मांगें मानीं

विक्रांत मैसी संग रोमांटिक सीन्स को लेकर वेदिका पिंटो का खुलासा, शूट से पहले हुई थी खास तैयारी

UAE प्लेटफॉर्म से जुड़ेगा डिजिलॉकर युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

साइबर जालसाजी के अन्तर्राष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

 

 

 

 

Uttar Pradesh

ट्रेनिंग के दौरान घर लौटे CRPF जवान बृजेश गौतम, राजीव गांधी पीजी कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj: पैरामिलिट्री फोर्स CRPF में चयनित राजीव गांधी पीजी कॉलेज नौतनवां के छात्र बृजेश गौतम के ट्रेनिंग के बाद घर लौटने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बृजेश गौतम पुत्र महेंद्र […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

जमीन के विवाद में हाथ में बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची युवती

महिला के हाथ में बंदूक देख पुलिसकर्मी सकते में उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने सोमवार को उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल पुलिस चौकी पहुंच गई। […]

Read More
International Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत मीडिएशन -3.0 के लिए अनूठी पहल

डायल 112 की पीआरवी वाहनों को जन-जन तक पहुंचाने के हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार जनपद न्यायालय एवं कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा पीआरवी वाहनों के जरिए से जागरूकता संदेश प्रसारित किया […]

Read More