गुवाहाटी में पत्नी की हत्या से सनसनी, सिर फ्रिज में छिपाया; फरार पति गिरफ्तार

Guwahati

Guwahati: असम के गुवाहाटी में पत्नी की हत्या का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। हाटीगांव इलाके में एक युवक पर अपनी पत्नी की हत्या करने और शव को क्षत-विक्षत करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला के शव को कई हिस्सों में बांट दिया और उसका सिर फ्रिज में छिपा दिया। घटना का पता उस समय चला, जब फ्लैट से लगातार दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 25 वर्षीय रिया तालुकदार के रूप में हुई है। वह गुवाहाटी के फैंसी बाजार स्थित एक बुटीक में काम करती थी। रिया की शादी करीब छह महीने पहले रामानुजन गोस्वामी से हुई थी। शादी के बाद दोनों हाटीगांव इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहे थे।

ये भी पढें

तंबूरा और गायन ने सुनील लोधी को दिया यह मकाम

पड़ोसियों की शिकायत के बाद खुला मामला

जानकारी के मुताबिक, रविवार को फ्लैट से तेज बदबू आने के बाद आसपास रहने वाले लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर पुलिस को महिला का शव मिला। जांच के दौरान शव के अलग-अलग हिस्से बरामद होने की बात सामने आई। महिला का सिर फ्रिज में रखा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

3 1788773224712

हत्या के बाद घर में खाना बनाने का भी दावा

पुलिस की शुरुआती जांच में घटना को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर वारदात के बाद उसी घर में खाना बनाया और खाया था। इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी शव के कुछ हिस्सों को कुत्तों को खिलाने की योजना बना रहा था। हालांकि, इस मामले में पुलिस की विस्तृत जांच अभी जारी है और घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

ये भी पढें

सुशांत गोल्फ सिटी: धीरेन्द्र हत्याकांड में शामिल पचास हजार का इनामी बदमाश जय किशन गिरफ्तार

हत्या के बाद फरार हो गया था आरोपी

घटना के बाद रामानुजन गोस्वामी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और सोमवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी मिले हैं। इन मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े अन्य सुराग सामने आ सकें।

आरोपी के खिलाफ पहले से भी मामला दर्ज

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि रामानुजन का पैतृक घर असम के धुबरी जिले के गौरीपुर में है, जहां उसके माता-पिता रहते हैं। आरोपी के खिलाफ धुबरी थाने में एटीएम चोरी से जुड़ा मामला दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सुशांत गोल्फ सिटी: धीरेन्द्र हत्याकांड में शामिल पचास हजार का इनामी बदमाश जय किशन गिरफ्तार

बाबा बागेश्वर के बयान पर बंगाल में सियासी घमासान

बिहार में बाढ़ से 27 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां उफान पर

 

 

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: धीरेन्द्र हत्याकांड में शामिल पचास हजार का इनामी बदमाश जय किशन गिरफ्तार

मृतक की अंगुठी व 1.7300 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से अगवा कर महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे पचास हजार के इनामी कुख्यात बदमाश बाराबंकी जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित मानपुर डेहवा […]

Read More
Crime News

Guwahati Murder Case: 25 साल की रिया की हत्या, घर से बरामद हुआ शव

 25 साल की रिया की हत्या से सनसनी Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में 25 वर्षीय महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बसिष्ठपुर बाइलेन स्थित एक घर से महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान नूनमती निवासी रिया तालुकदार के […]

Read More
Crime News

महानगर में महिला की सिर पर वारकर बेरहमी से हत्या

Lucknow में तैनात मुख्य आरक्षी पति हिमांशु के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा मिला, सिर पर लोहे की राड से किए कई वार आरोपी पति हिमांशु श्रीवास्तव हिरासत में, पूछताछ जारी पेपर मिल कॉलोनी में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट […]

Read More