जमीन के विवाद में हाथ में बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची युवती

महिला के हाथ में बंदूक देख पुलिसकर्मी सकते में

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj : महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने सोमवार को उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल पुलिस चौकी पहुंच गई। चौकी परिसर में बंदूक के साथ युवती को देखकर पुलिसकर्मी सकते में पड़ गए। पूरे चौकी में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे युवती रोते हुए चौकी पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाने लगी। युवती ने अपने साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा के मद्देनजर युवती से बंदूक अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में उसने बंदूक देने से इनकार कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस के साथ डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया और उसे चौकी पर बैठाया। इसके बाद उसके परिवार के अन्य सदस्यों को भी चौकी बुलाया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, विवाद परिवार की जमीन के बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर चल रहा है। इसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हुआ,जिसके बाद मारपीट का आरोप भी सामने आया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद ही युवती लाइसेंसी बंदूक लेकर चौकी पहुंच गई।

परतावल चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि मामला पारिवारिक और जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

गुवाहाटी में पत्नी की हत्या से सनसनी, सिर फ्रिज में छिपाया; फरार पति गिरफ्तार

गुवाहाटी में पत्नी की हत्या से सनसनी, सिर फ्रिज में छिपाया; फरार पति गिरफ्तार

राष्ट्रीय लोक अदालत मीडिएशन -3.0 के लिए अनूठी पहल

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत पांच घायल

थम नहीं रहीं दुष्कर्म की वारदात, गाजीपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

सुशांत गोल्फ सिटी: गुजरात जा रही डबल डेकर में टायर फटने से लगी आग

सोने की कीमत में फिर उछाल, 1400 रुपये बढ़ा भाव; क्या 1.70 लाख के पार जाएगा रेट?

 

 

 

One thought on “जमीन के विवाद में हाथ में बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची युवती”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

ट्रेनिंग के दौरान घर लौटे CRPF जवान बृजेश गौतम, राजीव गांधी पीजी कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj: पैरामिलिट्री फोर्स CRPF में चयनित राजीव गांधी पीजी कॉलेज नौतनवां के छात्र बृजेश गौतम के ट्रेनिंग के बाद घर लौटने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बृजेश गौतम पुत्र महेंद्र […]

Read More
International Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोक अदालत मीडिएशन -3.0 के लिए अनूठी पहल

डायल 112 की पीआरवी वाहनों को जन-जन तक पहुंचाने के हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार जनपद न्यायालय एवं कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा पीआरवी वाहनों के जरिए से जागरूकता संदेश प्रसारित किया […]

Read More
Guwahati
Crime News

गुवाहाटी में पत्नी की हत्या से सनसनी, सिर फ्रिज में छिपाया; फरार पति गिरफ्तार

Guwahati: असम के गुवाहाटी में पत्नी की हत्या का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। हाटीगांव इलाके में एक युवक पर अपनी पत्नी की हत्या करने और शव को क्षत-विक्षत करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला के शव को कई हिस्सों में बांट दिया और उसका सिर फ्रिज में छिपा […]

Read More