उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Nautanwa, Maharajganj: पैरामिलिट्री फोर्स CRPF में चयनित राजीव गांधी पीजी कॉलेज नौतनवां के छात्र बृजेश गौतम के ट्रेनिंग के बाद घर लौटने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बृजेश गौतम पुत्र महेंद्र गौतम, निवासी सोनपिपरी, खोरिया बाजार का कुछ माह पूर्व सीआरपीएफ में चयन हुआ था। वर्तमान में वह CRPF की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। ट्रेनिंग के दौरान अवकाश मिलने पर घर वापसी के क्रम में वह अपने महाविद्यालय पहुंचे, जहां उनके चयन और देश सेवा के लिए आगे बढ़ने पर खुशी जताई गई।
बृजेश की प्रारंभिक शिक्षा विश्वभरनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज रतनपुर से हुई, जबकि उन्होंने स्नातक की पढ़ाई राजीव गांधी महाविद्यालय से पूरी की। छात्र के CRPF में चयन से महाविद्यालय परिवार भी गौरवान्वित है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक डा. अजीत मणि त्रिपाठी एवं कार्यवाहक प्राचार्य जय प्रकाश त्रिपाठी ने बृजेश गौतम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बृजेश की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
CRPF में चयन के बाद पहली बार ट्रेनिंग के बीच महाविद्यालय पहुंचे बृजेश को लेकर परिसर में उत्साह का माहौल रहा। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए देशसेवा के इस नए सफर में सफलता की कामना की।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
जमीन के विवाद में हाथ में बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंची युवती
गुवाहाटी में पत्नी की हत्या से सनसनी, सिर फ्रिज में छिपाया; फरार पति गिरफ्तार
सुशांत गोल्फ सिटी: धीरेन्द्र हत्याकांड में शामिल पचास हजार का इनामी बदमाश जय किशन गिरफ्तार
थम नहीं रहीं दुष्कर्म की वारदात, गाजीपुर में मासूम बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
सोने की कीमत में फिर उछाल, 1400 रुपये बढ़ा भाव; क्या 1.70 लाख के पार जाएगा रेट?
जन्माष्टमी पर मथुरा यात्रा टली, स्वास्थ्य कारणों से नहीं जाएंगे महंत नृत्य गोपाल दास
