साइबर जालसाजी के अन्तर्राष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Cyber ​​fraud racket

समिट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल चल रहे फर्जी कॉल सेंटर की तरह यह भी गिरोह चला रहा था कॉल सेंटर

साइबर ठगी गिरोह के पास से 31 लैपटॉप, 14 मोबाइल और 18.5 लाख रुपये नकद बरामद

ए अहमद सौदागर

Cyber ​​fraud racket : पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के पर्यवेक्षण तथा डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त अमोल मुरकुट व ACP विभूतिखंड सौम्या पांडेय के नेतृत्व में पूर्वी जोन की सर्विलांस तथा क्राइम टीम एवं विभूतिखंड की संयुक्त टीम ने गुरुवार को विभूतिखंड क्षेत्र के साइबर हाइट बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर 420ए जलवा बार के सामने संचालित अन्तर्राष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर मौके से चार हाईटेक जालसाजों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को इनके पास से 31 लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, दो राउटर के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और साढ़े अट्ठारह लाख रुपए की नकदी बरामद हुई है।
इससे पहले साइबर सेल और साइबर थाने की पुलिस ने शहर की नामी-गिरामी समिट बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से 119 जालसाजों को पकड़ा था, जबकि क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की संयुक्त टीम शहीद पथ के किनारे स्थित ओमेक्स आर टू सोसायटी के चार फ्लैटों में छापेमारी कर फर्जी कॉल सेंटर का राजफाश कर सात हाईटेक जालसाजों को गिरफ्तार किया था। यह लोग खासकर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर उनकी गाढ़ी कमाई पर डाका डालते हैं।

यह भी पढ़ें

साइबर अपराध करने वाले गिरोह का राजफाश, महिला सहित तीन गिरफ्तार

 

DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने बताया कि विभूतिखंड क्षेत्र स्थित साइबर हाइट बिल्डिंग, चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर 420ए जलवा बार के सामने पिछले कुछ दिनों से फर्जी अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेंटर संचालित होने की सूचना पर इनकी धरपकड़ के लिए सर्विलांस, क्राइम टीम व विभूतिखंड पुलिस को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम ने गुरुवार को जलवा बार के सामने संचालित अन्तर्राष्ट्रीय कॉल सेंटर पर छापेमारी कर मौके से चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है।

DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के मुताबिक पकड़े गए चारों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम प्रतापगढ़ जिले के देवासर थाना क्षेत्र स्थित संग्राम गंज गांव निवासी सूरज त्रिपाठी पुत्र कृष्ण कुमार, विवेक पांडेय, राहुल त्रिपाठी व नाला सुपरा वेस्ट मुंबई निवासी आकाश अरूण दत्ता उर्फ रिक्की बताया। DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर फर्जी कॉल सेंटर संचालित खासकर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर उनकी गाढ़ी कमाई लूटने का काम करते हैं।

1
 

,,, रिश्ते में बुआ का बेटा और मामा मिलकर चलाते थे साइबर अपराध की दुकान,,,

ACP  विभूतिखंड सौम्या पांडेय के मुताबिक यह लोग एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं जो मुंबई निवासी आकाश अरूण दत्ता उर्फ रिक्की के साथ मिलकर फ्लैट में बैठकर अमेरिकी नागरिकों को माइक्रोसॉफ्ट सपोर्ट और फ़ेडरल, अमेरिकी सरकारी अधिकारी जैसे सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर पीड़ितों धमकाकर मोटी रकम ऐंठते थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ में जालसाजी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने बताया कि मोटी रकम अमेरिका में बैठे गिरोह के साथियों द्वारा गिफ्ट कार्ड, सोना या फिर नकदी के रूप में हासिल कर हवाला के जरिए लखनऊ में मौजूद गिरोह का सरगना सूरज त्रिपाठी सहित उसके अन्य साथियों तक पहुंचाई जाती थी। यह भी बताया कि पूरे लेन-देन नकद में होता था और कॉल टेकर एवं एजेंटों को भी भुगतान किया जाता था।  ACP विभूतिखंड सौम्या पांडेय के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। वहीं गुड वर्क करने वाले पुलिसकर्मियों को DCP पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

साइबर अपराध करने वाले गिरोह का राजफाश, महिला सहित तीन गिरफ्तार

गोरखपुर को CM योगी की ₹995 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद, मुख्यमंत्री ने दिया निर्माण का आश्वासन

 

 

Spread the love

2 thoughts on “साइबर जालसाजी के अन्तर्राष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Comments are closed.

Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव: मारपीट के दौरान शुभम की चाकू मारकर हत्या

दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी, नामजद पिता-पुत्र गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल लोहे की राड व चाकू बरामद फैजुल्लागंज के मामा कॉलोनी में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते कुछ सालों पहले आईआईएम रोड पर दो महिलाओं की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर […]

Spread the love
Read More
Basti
Uttar Pradesh

10 किलो गांजे साथ नामित सभासद गिरफ्तार

Basti : हरैया पुलिस ने रेस्टोरेंट’ के मालिक और नगर पंचायत के नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि को 10 किलो अवैध गांजे और नकद के साथ गिरफ्तार किया है। कांवड़ यात्रा के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई। यह गिरफ्तारी […]

Spread the love
Read More